BSNL ने 5 तो जियो ने 3 मई तक बढ़ाई प्रीपेड प्लान्स की वैधता, इनकमिंग कॉल्स की मिलेगी सुविधा

Rajeev Rai
टेक डेस्क, अमर उजालाRajeev Rai
Wed, 22 Apr 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jio and BSNL extended incoming call validity for their users amid lockdown
जियो-बीएसएनएल - फोटो : social media

    रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने लॉकडाउन में अपने ग्राहकों को एक और राहत दी है। जियो के ग्राहक अब तीन मई तक इनकमिंग कॉल्स के मजे ले सकेंगे, साथ ही कंपनी ने अपनी प्रीपेड सेवाओं की वैधता को भी बढ़ाने का फैसला किया है।

    वहीं सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने भी इसी तरह का ऐलान करते हुए अपने ग्राहकों को पांच मई तक इनकमिंग कॉल्स की सुविधा देने का निर्णय किया है। इससे पहले भारती एयरटेल और वोडाफोन-आईडिया अपने काम आय वाले ग्राहकों के लिए यह सुविधा शुरू कर चुके हैं।

    विज्ञापन

    इसके अलावा इन चारों कंपनियों ने अपने ग्राहकों को घर बैठे रिचार्ज करने की सुविधा भी दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें