मोटो के नए स्मार्टफोन और टैबलेट की जानकारी हुई लीक

मोटो ने पिछले साल अपना स्मार्टफोन मोटो जेड प्ले लॉन्च किया था। मोटो के इस स्मार्टफोन की मोटाई काफी ज्यादा है। हालांकि स्मार्टफोन की मोटाई से उसकी परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं पड़ती। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 3510 एमएएच की बटरी दी है। फोन की मोटाई की वजह भी ये बैटरी ही है।
इस स्मार्टफोन को लेकर अब एक लीक सामने आई है। लीक हुई जानकारी के अनुसार कंपनी स्मार्टफोन की मोटाई कम करके इसे फिर लॉन्च करने वाली है। नए स्मार्टफोन का नाम मोटो जेड 2 प्ले रखा जाएगा। साथ ही खबर है कि कंपनी एंड्रॉयड टैबलेट पर भी काम कर रही है। मोटो द्वारा किसी टैबलेट के निर्माण की बात पहली बार सामने आई है।
लीक जानकारी के अनुसार कंपनी नए स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी देगी। हालांकि बैटरी कम करने से स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ेगा। नए स्मार्टफोन की क्षमता 50 घंटे की जगह 30 घंटे हो जाएगी। मोटो जेड 2 प्ले की मोटाई का अभी पता नहीं चला है।
मोटो जेड 2 प्ले में 5.5 इंच का फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले मौजूद होगा। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिया जाएगा। मोटो जेड 2 प्ले में आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद होगा। वहीं मोटो के टैबलेट का स्क्रीन साइज 9 से 10 इंच का होगा। मोटो के इस प्रोडक्ट के बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।