ओपेरा मैक्स का आया नया अपडेट, बचेगा 50% तक मोबाइल डाटा

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 08 May 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
opera max launched with facebook data saving feature and new UI

    ओपेरा सॉफ्टवेयर ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए वेब ब्राउजर ओपेरा मैक्स का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। ये ब्राउजर डाटा सेविंग और ऐप मैनेजमेंट का काम भी करता है। नया ओपेरा मैक्स नए डिजाइन और यूजर फ्रेंडली फीचर के साथ अपडेट होकर सामने आया है।

    ओपेरा मैक्स का सबसे शानदार फीचर स्मार्टफनसनिंग का है। ये फीचर हर ऐप द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल डाटा और वाईफाई डाटा शो करता है। साथ ही ऐप आपको बेकार डाटा इस्तेमाल से बचने के सुझाव भी देता है। ओपेरा ने वेब ब्राउजर ओपेरा मैक्स में फेसबुक डाटा सेविंग फीचर को भी जोड़ा है। ये फीचर फेसबुक द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला डाटा को कम करता है।

    विज्ञापन

    इस ब्राउजर का इस्तेमाल करते हुए आप फेसबुक की सारे फीचर 50 फीसदी डाटा कम खर्च करके प्रयोग कर सकते हैं। इसके साथ ओपेरा ने नए अपडेट में सिक्योरिटी फीचर भी जोड़े हैं। ब्राउजर का सिक्योरिटी फीचर आपको वायरस के आने पर अलर्ट करता है और आपके पर्सनल डाटा को सिक्योर भी करता है। खासकर जब आप पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं तब। ओपेरा मैक्स 3.0 वेब ब्राउजर को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें