मोटो जी5 पर मिल रहा 1000 रुपये का कैशबैक

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 05 May 2017 11:04 AM IST
amazon india offers 1000 rupees cashback on moto G5

    अगर आप मोटो के स्मार्टफोन के शौकीन हैं और नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोटोरोला के स्मार्टफोन मोटो जी5 पर 1000 रुपये का कैशबैश मिल रहा है। स्मार्टफोन पर ये ऑफर अमेजॉन इंडिया दे रही है।

    ई-कॉमर्श वेबसाइट अमेजॉन इंडिया मोटो जी5 की खरीद पर अमेजॉन प्राइम मेंबर्स को 1000 रुपये तक का कैशबैश दे रही है। मोटो जी5 की कीमत 11,999 रुपये है। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन इंडिया पर लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में उपलब्ध है। बता दें कि लेनोवो ने पिछले महीने ही मोटो जी5 को भारत में लॉन्च किया है।

    स्पेसिफिकेशन

    मोटो जी5 में आपको 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्सन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन पर इंटीग्रेट किया गया है। फोन में गूगल असिस्टेंट भी मौजूद है। मोटो जी5 में 1.4 गीगाहर्ट्ज का स्नौपड्रैगन 430 प्रोसेसर लगा है।

    फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। आप फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में पावर की बात करें तो इसमें 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है। फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें