Motorola के ये दो फोन जल्द होंगे लॉन्च, मोबाइल खरीदने का प्लान है तो पहले इसे देख लें
Moto G23 में भी 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी, लेकिन कैमरे के मामले में बदलाव देखने को मिल सकता है। Moto G23 में भी तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो होगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

विस्तार
मोटोरोला दो नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा हैं जिनमें Moto G13 और Moto G23 शामिल हैं। Moto G23 को लेकर तो कोई खास रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन Moto G13 के कुछ फीचर्स जरूर सामने आए हैं। फोन का प्रमोशनल मैटर भी लीक हुआ है। कहा जा रहा है कि Moto G13 और Moto G23 दोनों फोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 13 मिलेगा।
टेकआउटलुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक Moto G13 और Moto G23 दोनों फोन के कोड नेम क्रमशः Penang 4G और Penang 4G Plus हैं। Moto G13 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल होगा और रिफ्रेश रेट 90Hz होगा।
कहा जा रहा है कि Moto G13 में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। अन्य दो लेंस में से एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर होगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Moto G13 और Moto G23 में 4GB रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 20W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। Moto G13 को आर्कटिक ब्लू कलरवे में लॉन्च हो सकता है।
Moto G23 में भी 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी, लेकिन कैमरे के मामले में बदलाव देखने को मिल सकता है। Moto G23 में भी तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो होगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
Moto G23 में 8GB रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें भी Moto G13 जैसी ही बैटरी मिलेगी लेकिन इसके साथ 30W की फास्ट चार्जिंग होगी। यह फोन पर्ल व्हाइट कलरवे कलर में लॉन्च हो सकता है। इन दोनों फोन को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
- कॉल रिकॉर्ड ना होने से हैं परेशान तो यह एप करेगा आपका काम, किसी को पता भी नहीं चलेगा
- Vodafone-Idea: वोडाफोन-आइडिया कंपनी हो रही बंद? कंपनी ने दी प्रतिक्रिया, जानें रिचार्ज प्लान क्यों हुए गायब
- 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह फोन, कीमत मात्र 6,999 रुपये
- WhatsApp के फोटो-वीडियो से भर गई है फोन की स्टोरेज? ऐसे खाली करें अपना स्मार्टफोन