कॉल रिकॉर्ड ना होने से हैं परेशान तो यह एप करेगा आपका काम, किसी को पता भी नहीं चलेगा
ODialer App नाम से एक एप लॉन्च हुआ है जो कि OnePlus, Realme और Oppo के फोन में काम कर रहा है यानी इस फोन के यूजर्स ODialer App एप के जरिए किसी भी कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए शर्त यह है कि आपके फोन में एंड्रॉयड 12 होना चाहिए।

विस्तार
गूगल की नई पॉलिसी के आने के बाद फोन में कॉल रिकॉर्डिंग मुश्किल हो गई है, हालांकि सैमसंग के फोन में इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है तो सैमसंग फोन के यूजर्स को कोई परेशान नहीं है, लेकिन अन्य कंपनियों के फोन के यूजर्स को दिक्कत हो रही थी। अब ODialer App नाम से एक एप लॉन्च हुआ है जो कि OnePlus, Realme और Oppo के फोन में काम कर रहा है यानी इस फोन के यूजर्स ODialer App एप के जरिए किसी भी कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए शर्त यह है कि आपके फोन में एंड्रॉयड 12 होना चाहिए।
इस कॉल रिकॉर्डिंग एप को Oppo की ओर से तैयार किया गया है। ODialer App का सबसे बड़ा फायदा यह है कि स्टॉक एंड्रॉयड वाले फोन में कॉल रिकॉर्डिंग शुरू होते ही एक अनाउंसमेंट होती है कि कॉल को रिकॉर्ड किया जा रहा है, ODialer App में यह अनाउंसमेंट नहीं होगी। ODialer App को गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
एंड्रॉयड यूजर्स के फोन में गूगल डायलर एप डिफॉल्ट रूप से मिलता है। ODialer के फीचर्स की बात करें तो इसमें स्पीड डायलर भी है और इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी है। यह एप भले ही लॉन्च हो गया है लेकिन प्राइवेसी को लेकर बवाल हो सकता है, क्योंकि किसी की अनुमति के बिना उसकी कॉल रिकॉर्डिंग गैरकानूनी है। प्ले-स्टोर पर एप को 5 में से 3.8 की रेटिंग मिली है। बता दें कि ट्रूकॉलर में भी कॉल रिकॉर्डिंग बंद हो गई है। गूगल की नई पॉलिसी के तहत मई 2022 से फोन में कॉल रिकॉर्डिंग बंद कई गई है।
- Kent ने भारत में लॉन्च किए Kuhl स्मार्ट फैन, 65% बिजली बचाने का है दावा
- Social Media: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए सरकार ने बनाए कड़े कानून, दावा गलत होने पर 50 लाख का जुर्माना
- Twitter का यह फीचर जल्द होगा बंद: कुछ दिन पहले ही हुआ था लॉन्च, यूजर हो गए थे परेशान
- आईफोन वालों खुश हो जाओ, WhatsApp में आ गया यह शानदार फीचर