5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह फोन, कीमत मात्र 6,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Jan 2023 03:00 PM IST
सार

TECNO SPARK GO 2023 में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ टाईप-सी चार्जिंग भी है। फोन में 10W की फास्ट चार्जिंग भी है और चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। इस सेगमेंट में टाईप-सी पोर्ट के साथ आने वाला यह पहला फोन है।

विज्ञापन
TECNO SPARK GO 2023 Launched in India with 5000mah battery price and specifications
TECNO SPARK GO 2023 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    TECNO ने भारतीय बाजार में अपने एक नए फोन TECNO SPARK GO 2023 को लॉन्च किया है। TECNO SPARK GO 2023 को खासौतर पर उनके लिए लॉन्च किया गया है जो कि कम कीमत में स्मार्टफोन चाहते हैं या यूं कहें तो यह फोन ऐसे लोगों के लिए है जो पहली बार स्मार्टफोन खरीदने के लिए सोच रहे हैं। TECNO SPARK GO 2023 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। आपको याद दिला दें कि TECNO SPARK GO को पिछले साल दिसंबर में 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। आइए TECNO SPARK GO 2023 की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं...

    TECNO SPARK GO 2023 की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री तमाम रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। फोन को तीन कलर वेरियंट नीबूला पर्पल, इंडलेस ब्लैक और यूआनी ब्लू में खरीदने का मौका मिलेगा।

    विज्ञापन

    TECNO SPARK GO 2023 में 6.56 इंच की डॉट नॉच HD+ डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90% है। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए फोन को IPX2 की रेटिंग मिली है। फोन में स्मार्ट फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें 3GB रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें