माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 3 लॉन्च कीमत 4,999 रुपये

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 31 Mar 2016 12:00 PM IST
सार

यह ई-टेलर स्नैपडील पर उपलब्‍ध होगा। फोन की बिक्री 7 अप्रैल से फ्लैश सेल के जरिए होगी।यह कैनवस स्पार्क 2 का अपग्रेडेड वर्जन है जो बड़े डिस्‍प्ले और ज्यादा बैटरी के साथ है।

विज्ञापन
Micromax Canvas launched Spark 3 with 1 GB Ram at Rs 4,999

    विस्तार

    माइक्रोमैक्स ने अपना किफायती स्मार्टफोन कैनवस स्पार्क 3 (क्यू385) (Canvas Spark (Q385)) लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 4,999 रुपये तय की गई है। यह ई-टेलर स्नैपडील पर उपलब्‍ध होगा। फोन की बिक्री 7 अप्रैल से फ्लैश सेल के जरिए होगी।

    रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होंगी। यह कैनवस स्पार्क 2 का अपग्रेडेड वर्जन है जो बड़े डिस्‍प्ले और ज्यादा बैटरी के साथ है।

    विज्ञापन

    माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 3 डुअल सिम स्मार्टफोन के साथ है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। इसमें 5.5 इंच डिस्प्ले दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक एक्सटर्नल मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है।

    कैनवस स्पार्क 3 में 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर और 5 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। म्यूजिक के लिए 1.5सीसी बॉक्स 250 स्पीकर दिए गए हैं।

    कनेक्टिविटी की बात करें तो 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन की बैटरी 2900 एमएएच की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें