अमेजन की मेगा मोबाइल सेल शुरू, 28 मार्च से 31 मार्च तक

ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 28 मार्च से 31 मार्च तक कम कीमत पर स्मार्टफोन खरीदने का मौका है। अमेजन ने अपनी मेगा मोबाइल सेल शुरू की है। इसके तहत कई स्मार्टफोन पर 1000 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक छूट दी जा रही है। साथ ही सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

गूगल नेक्सस 6पी (64 जीबी) पर 3,500 रुपये की छूट दी गई है। यह फोन 39,499 रुपये उपलब्ध है। नेक्सस 6पी का 32 जीबी मॉडल 1,990 रुपये की छूट के साथ 34,999 रुपये में उपलब्ध है।

सेल में लेनेवो वाइब के4 नोट वर्चुअल रियालिटी हेडसेट एक साथ 12,999 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च के समय इन दोनों डिवाइस की कीमत 13,299 रुपये थी। अमेजन के मुताबिक वाइब के4 नोट पर छूट सिर्फ ऐप के जरिए मिल सकती है।