Detel D1 Guru Review: 699 रुपये में अच्छे फीचर फोन की तलाश होगी पूरी

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Nov 2020 05:58 PM IST
सार

Detel D1 Guru - Rs 699शानदार स्पीकरबेहतर ऑडियो क्वालिटीलंबी बैटरी लाइफफुल पैसा वसूल फीचर फोन

विज्ञापन
Detel D1 Guru Review Best feature phone under Rs 700 in India
Detel D1 Guru Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    कभी सबसे सस्ता फीचर फोन लॉन्च करके चर्चा में आने वाली कंपनी डीटेल (Detel) ने भारत में अपने फीचर फोन Detel D1 Guru का नया वेरियंट पेश किया है। Detel D1 Guru को नेवी ब्लू और ब्लैक कलर के साथ ब्लूटूथ डायलर और इंस्टेंट मैसेजिंग एप जेड-टॉक के साथ खरीदा जा सकता है। फीचर फोन मार्केट में भी अब 4जी की मांग हो रही है लेकिन अधिकतर लोगों को अभी भी 2जी-3जी से संतोष करना पड़ रहा है। Detel D1 Guru को ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। Detel D1 Guru फीचर फोन को हमने एक सप्ताह तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह 699 रुपये वाला फीचर फोन?

    Detel D1 Guru Review: 699 रुपये में अच्छे फीचर फोन की तलाश होगी पूरी

    Detel D1 Guru की स्पेसिफिकेशन

    डीटेल के इस फोन में इंस्टेंट मैसेजिंग एप जेड-टॉक है जो काफी हद तक व्हाट्सएप जैसा है और यही इस फोन का सबसे खास फीचर है। इसकी मदद से आप किसी भी स्मार्टफोन पर कोई भी मैसेज और इमेज भेज सकते हैं। डी1 गुरु में 1.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले, डुअल फ्लैशलाइट, ऑडियो और वीडियो प्लेयर, डिजिटल कैमरा, वायरलेस एफएम, पावर सेविंग मोड, एसओएस तथा 1000 एमएएच बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन
    Detel D1 Guru Review: 699 रुपये में अच्छे फीचर फोन की तलाश होगी पूरी

    Detel D1 Guru की डिजाइन

    डीटेल के इस फीचर फोन की बॉडी पूरी तरह से प्लास्टिक की है। इसमें 1.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जो कि किसी फीचर फोन के लिए परफेक्ट है। फिनिशिंग अच्छी है, लेकिन डिस्प्ले पर निशान आसानी से आ जाते हैं। बटन रबड़ के दिए गए हैं। किनारे घुमावदार हैं तो हाथ में ग्रिपिंग अच्छी बनती है। फोन हाथ से फिसलता नहीं है। सबसे ऊपर दो एलईई टॉर्च लाइट दी गई हैं, इसके अलावा एक फ्लैश लाइट रियर कैमरे के साथ भी है। स्पीकर कैमरे के ठीक बगल में है। नीचे की ओर 3.5एमएम का हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और माइक को जगह मिली है। इसमें रिमूवएबल बैटरी है। सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड को लगाने के लिए आपको बैक कवर के साथ बैटरी को निकालना होगा। तो कुल मिलाकर कहें तो फोन की डिजाइन और फिनिशिंग अच्छी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Detel D1 Guru Review: 699 रुपये में अच्छे फीचर फोन की तलाश होगी पूरी

    Detel D1 Guru की परफॉर्मेंस

    फोन की डिस्प्ले की अच्छी है। कड़ी धूप में कुछ खास परेशानी नहीं होती है। Detel D1 Guru एक 2 जी/3 जी फीचर फोन है और इसमें डुअल सिम का सपोर्ट है। इसमें आपको अपने 2 जी या 3 जी सिम को इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को ऑपरेट करना काफी आसान है। कंपनी ने इसमें सिर्फ 9 एप्स दिए हैं जिनमें आपको सभी तरह के फीचर्स मिल जाएंगे। इस फोन में आप बिना हेडफोन एफएम रेडियो सुन सकते हैं। रिव्यू के दौरान हम रेडियो का इस्तेमाल करने में सफल रहे। आवाज और सिग्नल हमें क्लियर मिले। फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग भी है। इसके अलावा इसमें आपको साउंड रिकॉर्डर भी मिलता है। ब्लूटूथ डायलर को इस्तेमाल करना एक जटिल काम है।

    Detel D1 Guru Review: 699 रुपये में अच्छे फीचर फोन की तलाश होगी पूरी

    इसके अलावा इसमें वेब एप भी जिसमें आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉलिंग के दौरान हमें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। आवाज क्लियर आती है। रिसीवर और माइक्रोफोन दोनों बखूबी काम करते हैं। स्पीकर की आवाज भी पर्याप्त है तो आपको गाना सुनने में कोई परेशानी नहीं है। आजकल फीचर फोन पर फिल्म कौन देखता है, हालांकि आप चाहें तो देख सकते हैं। इसमें 16 जीबी तक की मेमोरी कार्ड का सपोर्ट है। फोन में वीजीए कैमरा भी है जिससे आप फोटो क्लिक कर सकते हैं।

    Detel D1 Guru Review: 699 रुपये में अच्छे फीचर फोन की तलाश होगी पूरी

    सबसे खास फीचर Ztalk

    डीटेल के इस फोन की सबसे बड़ी बात है वह Ztalk। इस फोन में आपको Ztalk एप मिलता है, हालांकि आपको इसे डाउनलोड करना होगा। Ztalk का इंटरफेस काफी हद तक व्हाट्सएप जैसा ही है। Ztalk एप के जरिए आप स्मार्टफोन वालों को भी अपने इस फीचर फोन से मल्टीमीडिया मैसेज भेज सकते हैं, हालांकि इसके लिए शर्त यह है कि आप जिसे मैसेज करेंगे उसके फोन में भी Ztalk एप होना चाहिए। यह शर्त अपने-आप में एक बड़ा काम है, क्योंकि जिसके पास व्हाट्सएप और टेलीग्राम पहले से है, वह Ztalk को अपने फोन में क्यों इंस्टॉल करेगा।

    Detel D1 Guru Review: 699 रुपये में अच्छे फीचर फोन की तलाश होगी पूरी

    Detel D1 Guru की बैटरी लाइफ

    Detel D1 Guru में आपको 1000एमएएच की बैटरी है। चार्जिंग के लिए आपको माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलता है और बॉक्स में चार्जर भी मिलता है। माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलना एक बड़ी बात है। बैटरी को फुल चार्ज करने में करीब तीन घंटे का वक्त लगता है। यदि आप फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और एफ रेडियो के लिए करते हैं तो आपको 4-5 दिनों का बैकअप मिल जाएगा, वहीं वीडियो देखने पर बैकअप थोड़ा कम हो जाएगा। चार्जिंग के दौरान फोन या चार्जर के गर्म होने जैसी कोई समस्या नहीं है। फोन में बैटरी पावर सेविंग मोड भी है।

    Detel D1 Guru Review: 699 रुपये में अच्छे फीचर फोन की तलाश होगी पूरी

    तो कुल मिलाकर कहें तो यदि आप सेकेंडरी फोन के तौर पर किसी सस्ते फीचर फोन की तलाश में हैं जिसकी बैटरी लाइफ और बिल्ड क्वालिटी अच्छी हो तो 699 रुपये का यह फोन आपके लिए परफेक्ट है। फीचर फोन में कोई भी बैटरी लाइफ और स्पीकर को देखता है और इस मामले में यह फोन पास है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें