भारत में Mi 10i की जबरदस्त मांग, पहली सेल में बिके 200 करोड़ रुपये के फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 Jan 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Mi 10i does record breaking sales worth INR 200 Crore during its first sale across all platforms
Xiaomi Mi 10i - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    शाओमी के नए स्मार्टफोन Mi 10i की भारत में बिक्री जबरदस्त तरीके से हो रही है। इसका ताजा प्रमाण यह है कि पहली सेल में शाओमी ने 200 करोड़ रुपये के Mi 10i बेच दिए हैं। कंपनी के बयान के मुताबिक सात जनवरी हुई पहली सेल में अमेजन इंडिया पर 15 लाख लोगों ने नोटिफाई किया था। Mi 10i के 6GB+128GB के दो वेरियंट और 8GB+128GB के तीन वेरियंट अमेजन इंडिया के ऑल कैटेगरी की टॉप-5 सेलिंग प्रोडक्ट की लिस्ट में आ गए हैं।

    फोन की जबरदस्त मांग पर शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन ने कहा, 'हम वास्तव में Mi 10i के लिए अपने Mi फैंस और यूजर्स से मिले प्यार और प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। पहली सेल में 200 करोड़ रुपये की बिक्री एक मील का पत्थर है और हमें इसकी घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।'

    विज्ञापन

    Mi 10i की कीमत

    Mi 10i के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये है। फोन को पैसिफिक सनराइज, मिडनाइट ब्लैक और अटलांटिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Mi 10i First Impression

    Mi 10i की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो Mi 10i में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ वॉटर ड्रॉप नॉच है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ब्राइटनेस 450 निट्स है। डिस्प्ले के साथ HDR और HDR10+ दोनों का सपोर्ट है। इसके अलावा फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर है जो कि एक 5जी प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 619 GPU, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    Mi 10i का कैमरा

    फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 सेंसर है जिसकी साइज 1/1.52 इंच और अपर्चर f/1.75 है। वहीं दूसरा लें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है।

    Mi 10i की बैटरी

    Mi 10i में 4820mAh की बैटरी है जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि महज 30 मिनट में फोन की बैटरी को यह चार्जर 68 फीसदी तक चार्ज कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडिओ जैक, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और स्प्लैश प्रूफ के लिए इसे IP53 की रेटिंग मिली है। फोन का वजन 214.5 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें