MevoFit ने लॉन्च की कम कीमत में नई फिटनेस Smartwatch, मिलेगा ECG और PPG का फीचर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 02 Jul 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
MevoFit Launches The New Generation of Fitness Watch MevoFit Thrust With ECG Support
MevoFit MevoFit Thrust - फोटो : amazon

    भारत में फिटनेस के शौकीनों के लिए मेवोफिट (MevoFit) ने नई मेवोफिट थ्रस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च की है। कंपनी के बयान के मुताबिक नए एडवांस्ड मॉडल को दैनिक गतिविधि ट्रैकर, नींद, हृदय गति, बीपी, ईसीजी, पीपीजी, स्पोटर्स मोड, टाइमर और नोटिफिकेशन डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस वॉच में आपको स्पोर्ट्स मोड भी मिलेगा। मेवोफिट के थ्रस्ट वॉच के स्पोर्ट्स मोड में वॉकिंग, रनिंग और साइकिलिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    मेवोफिट थ्रस्ट स्मार्टवॉच की स्पेसिफिकेशन

    इसमें 1.3 इंच की कलर डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 240X240 पिक्सल है। वॉच को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग भी मिली है। ऐसे में आप इसके साथ तैरने का आनंद भी ले सकते हैं। इसकी कीमत 9,990 रुपये है और इसकी बिक्री अमेजन के अलावा कंपनी की वेबसाइट से भी हो रही है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 10 दिन तक के बैकअप का दावा किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया है ईसीजी का सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए गैलेक्सी वॉच एक्टिव, गैलेक्सी Fit और Fit e बैंड भी हुए लॉन्च

    कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है। इस स्मार्ट वॉच में आपको ऑटोमैटिक स्लीप ट्रैकिंग फीचर है। इसके अलावा फोन पर आने वाले मैसेज, ई-मेल और सोशल मीडिया एप्स के नोटिफिकेशन भी स्मार्टवॉच पर मिलेंगे। इस मेवोफिट वॉच को एप से कंट्रोल किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें