देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक है TikTok, चीन भेजा जा रहा डाटा: शशि थरूर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 02 Jul 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
TikTok Illegally Collecting Data and Sharing With China government says shashi Tharoor
shashi tharoor on TikTok - फोटो : amar ujala

    भारत में TikTok की लोकप्रियता कितनी है , शायद यह आपको बताने की जरूरत नहीं है। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर हर जगह टिकटॉक के वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगे। वहीं टिक टॉक के खिलाफ भारत में लगातार सवाल भी उठ रहे हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी TikTok को लेकर लोकसभा में सवाल उठाया है और इसे देश की सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है।

    सोमवार को लोकसभा में शशि थरूर ने कहा कि TikTok एप के जरिए भारतीय लोगों का डाटा चीन में अवैध रूप से पहुंच रहा है। ऐसे में यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। थरूर ने ये बातें लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कहीं।

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा, ' स्मार्टफोन, एप्स, सोशल मीडिया और इंटरनेट के दौर में भारतीय यूजर्स का डाटा आसानी से मिल रहा है, जिसका इस्तेमाल निजी स्वार्थ, मुनाफा कमाने और राजनीतिक नियंत्रण के लिए किया जा सकता है। हाल ही में अमेरिका में टिकटॉक पर डाटा एकत्र करने को लेकर 5.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगया है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शशि थरूर ने कई रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि इस वीडियो टिकटॉक एप के जरिए चीनी सरकार के पास यूजर्स का डाटा पहुंच रहा है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताते हुए कहा कि वे इस संबंध में सरकार से अनुरोध करेंगे कि निजता के अधिकार के लिए सरकार कोई ठोस कानूनी ढांचा तैयार करे।

    गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही भारत में टिकटॉक पर बैन लगा था और इसे गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप स्टोर से भी हटा दिया गया था। टिकटॉक पर आपत्तिजनक और बच्चों के अश्लील वीडियोज को बढ़ावा देने का आरोप लगा था।एक मामले की सुनवाई के दौरान मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को चीन के पॉपुलर वीडियो एप TikTok पर बैन लगाने के निर्देश दिए थे और कहा था कि एप 'अश्लीलता' को बढ़ावा दे रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें