7 अगस्त को लॉन्च होगा Samsung Galaxy Note 10, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 02 Jul 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 will be announced on August 7th in unpacked event 2019
Samsung Galaxy Note 10 - फोटो : samsung

    सैमसंग के अपकमिंग नोट के बारे में पिछले कई महीने से लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, लेकिन अब कंपनी ने खुद ही गैलेक्सी नोट 10 की लॉन्चिंग तारीख को लेकर पुष्टि कर दी है। सैमसंग का गैलेक्सी नोट 10, 7 अगस्त 2019 को लॉन्च होगा। सैमसंग ने फोन की लॉन्चिंग को लेकर एक वीडियो टीजर भी जारी किया है। सैमसंग का यह इवेंट 7 अगस्त को न्यूयॉर्क के बारक्लेज सेंटर में शाम 4 बजे से होगा।

    कहा जा रहा है कि सैमसंग के अनपैक्ड इवेंट 2019 में 4 स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं, जिनमें एक सैमसंग गैलेक्सी नोट 10, गैलेक्सी नोट 10 प्लस और इन दोनों फोन के 5जी वर्जन शामिल हैं। इससे पहले हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस की एक फोटो भी सामने आई थी, जिसे गैलेक्सी नोट 10 प्रो भी कहा गया था।

    विज्ञापन
    7 अगस्त को लॉन्च होगा Samsung Galaxy Note 10, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

    सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की स्पेसिफिकेशन

    अभी तक मिली लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलेक्सी नोट 10 में 6.3 इंच की डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें ऊपर की ओर एक पंच होल दिया गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गैलेक्सी नोट 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही, फोन में हेडफोन जैक के साथ 25 वाट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। हालांकि कहा जा रहा है कि फोन में मेमोरी कार्ड का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं गैलेक्सी नोट 10 प्लस को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी और गैलेक्सी नोट 10 जैसा ही पंच होल दिया गया है। इस फोन में गैलेक्सी नोट 10 की तरह ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, हालांकि इसमें हेडफोन जैक नहीं मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें