एयरटेल ने अपडेट किया यह प्री-पेड प्लान, अब मिलेगा 511GB डाटा

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर से तोहफा दिया है। Airtel ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के बड़ी सुविधा देते हुए अपने 1 साल वाले प्लान को अपडेट किया है। अपडेट के बाद एयरटेल के 365 दिन वाले प्लान में अब ज्यादा डाटा मिल रहा है। दरअसल एयरटेल के 1,699 रुपये वाले प्लान में पहले रोज 1 जीबी डाटा मिलता था, लेकिन अब कंपनी इस प्लान में रोजना 1.4 जीबी डाटा देगी। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।
एयरटेल के 1,699 रुपये वाले प्लान के फायदे

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान में 365 दिनों तक रोज 1.4 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को रोजना 100 एसएमएस फ्री मिलेंगे। एयरटेल के इस पैक में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। साथ ही ग्राहकों को फ्री में ZEE5, HOOQ, 350 से अधिक लाइव चैनल, और 10,000 से अधिक फिल्म और टीवी शो देखने का मौका मिलेगा। इस प्लान के साथ एंटी वायरस नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी भी मिल रहा है। साथ ही, यदि आप नए 4जी फोन के साथ इस प्लान को लेते हैं तो 2,000 रुपये का कैशबैक और Wynk म्यूजिक एप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
एयरटेल ने कोलकाता में बंद की 3जी सेवा

बता दें एयरटेल ने हाल ही में कोलकाता में अपने 3जी नेटवर्क को बंद कर दिया है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि शहर में एयरटेल मोबाइल ब्रॉडबैंड की सेवाएं अब सिर्फ 4जी पर उपलब्ध होंगी। एयरटेल ने अपने 4 जी नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 3जी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 900 मेगाहर्ट्ज बैंड स्पेक्ट्रम को अब 4जी नेटवर्क के लिए इस्तेमाल करने का फैसला किया है, हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि फीचर फोन पर अपने ग्राहकों के कनेक्टिविटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 2जी सेवाएं जारी रहेंगी।