Logitech MX Master 3 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा मैगस्पीड स्क्रॉल व्हील

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Jul 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Logitech MX Master 3 launched in India With 4000 DPI Sensor and Up to 70 Days Battery
Logitech MX Master 3 - फोटो : amarujala

    लॉजिटेक (Logitech) ने भारत में मास्टर सीरीज का नया वायरलेस माउस लॉन्च किया है। इस माउस को Logitech MX Master 3 नाम दिया गया है। इस वायरलेस माउस में अल्ट्राफास्ट और अल्ट्राप्रिसाइज स्क्रॉलिंग दिया गया है। इसके लिए खासतौर पर नया मैगस्पीड स्क्रॉल व्हील भी है। यह लंबे वक्त तक काम करने के लिए सुविधाजनक होगा। MX Master 3 में 4000 DPI सेंसर और रिचार्ज करने लायक बैटरी है। एक बार की चार्जिंग के बाद बैटरी 70 दिनों तक का बैकअप देगी।

    Logitech MX Master 3 की कीमत

    भारत में Logitech MX Master 3 वायरलेस माउस की कीमत 9,495 रुपये है और इसकी बिक्री अमेजन इंडिया के साथ-साथ Logitech इंडिया की साइट से हो रही है। यह माउस आपको ग्रेफाइट और मिड ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें से ग्रेफाइट वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Vivo V19 हुआ 4,000 रुपये सस्ता, इसमें है डुअल सेल्फी कैमरा

    Logitech MX Master 3 की स्पेसिफिकेशन

    इसमें डार्कफिल्ड हाई प्रिसिजन सेंसर दिया गया है जो कि 4000 DPI है। माउस के ऊपर सात बटन है जिनमें व्हील मोड से लेकर एप स्विच तक शामिल हैं। इसमें थंबव्हील और गेस्चर बटन भी हैं। इसमें एक यूएसबी रिसीवर भी है जो कि 2.4GHz वायरलेस टेक्नोलॉजी से लैस है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें 500mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 70 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसे एक यूएसबी टाइप-सी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। यह माउस विंडोज, मैकओएस और लाइनक्स ओएस को सपोर्ट कर ता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें