एलजी ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन LG X6, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 12 Jun 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
LG X6 smartphone launched With Triple Cameras, 3,500mAh Battery: Price, Specifications
LG X6 - फोटो : the mobile indian

    LG ने एक लंबे इंतजार के बाद स्मार्टफोन बाजार में अपना नया स्मार्टफोन LG X6 पेश किया है, हालांकि LG X6 को फिलहाल दक्षिण कोरिया में ही लॉन्च किया गया है। इस फोन को मजबूती के लिए MIL-STD 810G सर्टिफिकेट मिला है। एलजी के इस नए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

    LG X6 की कीमत

    इस फोन की कीमत की बात करें तो दक्षिण कोरिया में इसकी कीमत 349,800 KRW यानि करीब 20,500 रुपये है। यह फोन दो कलर वेरियंट न्यू मोरोकैन ब्लू और न्यू ऑरोरा ब्लैक में मिलेगा। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की अभी कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    LG X6 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन के पीछे आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। LG X6 में 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इस फोन में आपको मीडियाटेक का MT6762 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में आपको 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    LG X6 का कैमरा

    इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 5 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में आपको 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन में 3500mAh की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें