4000mAh की बैटरी के साथ एलजी एक्स5 (2018) हुआ लॉन्च, जानें कीमत व खासियत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 19 Jun 2018 03:57 PM IST
LG X5 2018 Launched With Front Flash and 4000mAh Battery, know Price, Specifications
LG X5 (2018)

    साउथ कोरिया की कंपनी एलजी ने अपना नया स्मार्टफोन एलजी एक्स5 (2018) लॉन्च कर दिया है। नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए एलजी एक्स5 का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन की खासियतों की बात करेंं तो इसमें 4500mAh की बैटरी है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में एलजी पे का सपोर्ट दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर MT6750 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

    जहां तक एलजी एक्स5 2018 के कैमरे की बात है तो इसमें 13 मेगापिक्स का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। फोन में 4000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। इस फोन की कीमत KRW 363,000 यानी करीब 22,400 रुपये है।

    ये भी पढ़ेंः शाओमी के इन 26 स्मार्टफोन को मिलेगा MIUI 10 का अपडेट, देखें लिस्ट

    गौरतलब है कि एलजी ने इससे पहले पिछले महीने ही अमेरिका में अपना नया स्मार्टफोन LG K30 लॉन्च किया है। यह फोन देखने में इसी साल जनवरी में साउथ कोरिया में लॉन्च हुए LG X4+ जैसा ही है। एलजी के30 की बिक्री अमेरिका में T-मोबाइल के जरिए शुरू भी हो गई है। बिना कॉन्ट्रेक्ट के साथ इस फोन कीमत $225 यानी करीब 15,000 रुपये है। इस फोन के भारत या अन्य देशों में लॉन्च करने के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें