5,000 रुपये से कम में मिलने वाले 5 शानदार स्मार्टफोन, 13MP तक का मिलेगा फ्रंट कैमरा

अगर आप भी कम कीमत में 2 जीबी रैम तक के स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और फैसला नहीं कर पा रहे हैं कि कौन-सा फोन खरीदें तो यह खबर सिर्फ और सिर्फ आप ही के लिए है। आज हम आपके लिए ऐसे ही 5 स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी कीमत 5,000 रुपये से कम है और इनके फीचर्स शानदार हैं। इस लिस्ट में नोकिया और लावा के भी फोन शामिल हैं।

Nokia 1
नोकिया के एंड्रॉयड गो वाले स्मार्टफोन नोकिया 1 की कीमत 4,999 रुपये है और इस फोन में 4.5 इंच की डिस्प्ले, क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1GB रैम, 8GB स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2150mAh की बैटरी है।

10.or D
इस फोन की कीमत भी 4,999 रुपये है और इस फोन में 2GB रैम, 16GB स्टोरेज, फिंगरप्रिंट सेंसर, 5.2 इंच की डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.0, स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 3500mAh की बैटरी, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।