LG Velvet स्मार्टफोन 7 मई को बाजार में देगा दस्तक, टीजर से मिली जानकारी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 24 Apr 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
LG Velvet smartphone launch on 7 may 2020 know expected price and specifications
LG Velvet - फोटो : LG

    कोरियन कंपनी एलजी (LG) ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी वैलवेट (LG Velvet) की लॉन्चिंग तारीख का एलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, एलजी वैलवेट स्मार्टफोन को 7 मई के दिन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इससे पहले वैलवेट स्मार्टफोन को लेकर एक वीडियो जारी की थी, जिसमें इसका डिजाइन नजर आया था। साथ ही कुछ स्पेसिफिशन की जानकारी मिली थी।

    एलजी ने जारी किया टीजर

    आपको बता दें कि कंपनी ने एलजी वैलवेट को लेकर अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें लॉन्चिंग तारीख की जानकारी दी गई है। वीडियो के अनुसार, 7 मई के दिन इस स्मार्टफोन से पर्दा उठाया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ कीमत की बात करें तो कंपनी इस अगामी स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रख सकती है। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    एलजी वैलवेट में मिलेगी 5जी कनेक्टिविटी

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी वैलवेट स्मार्टफोन में यूजर्स को रेन ड्रॉप कैमरा सेटअप के साथ 3डी डिजाइन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन में बैक और फ्रंट में कर्व्ड ग्लास पैनल दे सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एलजी वैलवेट का कैमरा

    सूत्रों की मानें तो कंपनी इस सीरीज के स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश लाइट देगी, जो एक सीध में होंगे। लेकिन अब तक इस फोन के फ्रंट कैमरा और अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।

    एलजी वैलवेट की संभावित कीमत

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, एलजी वैलवेट की कीमत मिड प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी। हालांकि, इस फोन की असली कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट के बाद ही मिलेगी।

    LG G8X ThinQ से उठा पर्दा

    एलजी ने इससे पहले जी8एक्स थिनक्यू डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो इसके केस के बाहर की तरफ 2.1 इंच का मोनोक्रोम ओएलईडी डिस्प्ले है जिसमें समय, तारीख, नोटिफिकेशन और बैटरी की जानकारी मिलेगी। इस फोन में 6.4 इंच की दो फुल विजन डिस्प्ले हैं और डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम मिलेगी। इसमें 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें