5G कनेक्टिविटी वाले लेटेस्ट iQOO 3 की कीमत हुई बेहद कम

जहां एक तरफ मोबाइल पर लगने वाली जीएसटी दर बढ़ने से स्मार्टफोन महंगे हो गए हैं, तो दूसरी तरफ चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईकू ने लेटेस्ट स्मार्टफोन आईकू 3 की कीमत में कटौती की है। अब ग्राहक इस लेटेस्ट आईकू 3 स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीद सकेंगे। इस बात की जानकारी कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फरवरी 2020 में लॉन्च किया था।
iQOO 3 की नई कीमत
4,000 रुपये की कटौती के बाद आईकू 3 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,990 रुपये हो गई है। इस वेरिएंट की असल कीमत 38,990 रुपये थी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत में भी 4,000 कटौती हुई है। इस वेरिएंट को 41,990 की बजाय 37,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, दूसरी तरफ इस स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत में पूरे 2,000 रुपये की गिरावट आई है। इस 5जी वेरिएंट को 46,990 रुपये की बजाय 44,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें: Huawei के लेटेस्ट स्मार्टफोन Nova 7 और Nova 7 Pro से उठा पर्दा, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
iQOO 3 की स्पेसिफिकेशन
आईकू ने इस फोन में 6.44 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.40 फीसदी है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित आधारित iQOO UI 1.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
iQOO 3 का कैमरा
कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा यूजर्स को फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।
iQOO 3 की बैटरी
कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी, 5जी, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में 4440 एमएएच की बैटरी दी है, जो 55 वॉट फास्ट सुपर फास्ट चार्ज फीचर से लैस है।
- Huawei के लेटेस्ट स्मार्टफोन Nova 7 और Nova 7 Pro से उठा पर्दा, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- Huawei का शानदार MatePad टैबलेट हुआ लॉन्च, मिलेगी 7,250mAh की बैटरी
- लॉकडाउन खत्म होते ही भारत में लॉन्च होंगी ये स्मार्टवॉच, 40 दिन तक की बैटरी बैकअप से हैं लैस
- iQoo Neo 3 5G स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत