Huawei Smart Screen V55i टीवी पॉप-अप कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 24 Apr 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Huawei Smart Screen V55i TV Launched with pop up camera know price and specifications
Huawei Smart Screen V55i - फोटो : ROOTBLOGit / TWITTER

    चीनी टेक कंपनी हुवावे ने अपना सबसे खास टीवी स्मार्ट स्क्रीन वी55आई (Huawei Smart Screen V55i) ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी में बेजल-लेस डिजाइन और 4के एलसीडी स्क्रीन दी है। इसके अलावा यूजर्स को इस टीवी में चार जीबी रैम, पॉप-अप कैमरा, वॉइस असिस्टेंट और आठ स्पीकर्स का सपोर्ट मिला है। हालांकि, इस स्मार्ट टीवी की अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले पॉप-अप कैमरा वाले स्मार्ट स्क्रीन X65 टीवी को बाजार में उतारा था।

    Huawei Smart Screen V55i

    हुवावे स्मार्ट स्क्रीन वी55आई की कीमत 3,799 चीनी युआन (करीब 41,100 रुपये) है। इस स्मार्ट टीवी की बिक्री 26 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। वहीं, इसको Interstellar ब्लैक और सिल्वर डायमंड ग्रे कलर ऑप्शन के साथ खरीदा सकेगा।

    विज्ञापन

    इस भी पढ़ें: Airtel का शानदार प्लान, 3GB डाटा के साथ मिलेगी Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन

    Huawei Smart Screen V55i की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने हुवावे स्मार्ट स्क्रीन वी55आई में 55 इंच का 4के एलसीडी डिस्प्ले दिया है, जो DCI-P3 वाइड कलर गामट और MEMC Motion तकनीक को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इस स्मार्ट टीवी में 2.6 एमएम के बेजल दिए गए हैं। इसके अलावा बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस टीवी में Honghu क्वाड-कोर स्मार्ट चिपसेट दी गई है। वहीं, यह स्मार्ट टीवी 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और माली-जी51 जीपीयू से लैस है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Huawei Smart Screen V55i का कैमरा

    हुवावे स्मार्ट स्क्रीन वी55आई का लो-लाइट पॉप-अप कैमरा 1080पी क्वालिटी के साथ वीडियो कॉलिंग करने में सक्षम है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में 2.4एल लार्ज साउंड स्पीकर का सपोर्ट मिला है, जो ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाता है।

    Huawei Smart Screen V55i की कनेक्टिविटी

    कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस स्मार्ट टीवी में एचडीएमआई 2.0, 3-in-1 AV, DTMB और यूएसबी 3.0 पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें