Huawei के लेटेस्ट स्मार्टफोन Nova 7 और Nova 7 Pro से उठा पर्दा, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 24 Apr 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Huawei Nova 7 and Nova 7 Pro smartphone launched know price and specifications
Huawei Nova 7 and Nova 7 Pro - फोटो : HuaweiCentral / twitter

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) ने अपनी सबसे खास स्मार्टफोन सीरीज नोवा 7 को चीन में लॉन्च किया है। इस सीरीज में नोवा 7 और नोवा 7 प्रो स्मार्टफोन शामिल हैं। यूजर्स को दोनों स्मार्टफोन में चार कैमरे, दमदार प्रोसेसर और 5जी कनेक्टिविटी मिली है। हालांकि, कंपनी ने नोवा 7 सीरीज की अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दें कि कंपनी ने कुछ घंटे पहले ही मेटपैड टैबलेट को बाजार में उतारा है।

    Huawei Nova 7 सीरीज की कीमत

    कंपनी ने इस सीरीज के नोवा 7 के 8GB रैम +128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को बाजार में उतारा है। इसके पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,999 (करीब 32,200 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 3,399 (करीब 36,500 रुपये) है। वहीं, दूसरी तरफ नोवा 7 प्रो के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को चीनी युआन 3,699 (करीब 40,000 रुपये) और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को चीनी युआन 4,099 (करीब 44,000 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। इन स्मार्टफोन की सेल 28 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Huawei का शानदार MatePad टैबलेट हुआ लॉन्च, मिलेगी 7,250mAh की बैटरी

    Huawei Nova 7 की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने हुवावे नोवा 7 में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में किरिन 985 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2-2 मेगापिक्सल के सेंसर्स मौजूद हैं। साथ ही इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, इस स्मार्टफोन के पावर बैकअप की बात करें तो कंपनी एंड्रॉयड 10 के साथ-साथ 40 वॉट फास्ट चार्जिंग और 4,000 एमएएच की बैटरी दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Huawei Nova 7 प्रो के फीचर्स

    कंपनी ने हुवावे नोवा 7 प्रो में 6.57 इंच का फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 X 1080 पिक्सल है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में किरिन 985 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस, 8 मेगापिक्सल का लेंस और 2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद है। साथ ही इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। वहीं, इस स्मार्टफोन के पावर बैकअप की बात करें तो कंपनी एंड्रॉयड 10 के साथ-साथ 40 वॉट फास्ट चार्जिंग और 4,000 एमएएच की बैटरी दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें