LG V60 ThinQ 5G डुअल स्क्रीन के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 27 Feb 2020 10:34 AM IST
सार

LG V60 ThinQ 5G ग्लोबल बाजार में हुआ लॉन्चयूजर्स को LG V60 ThinQ 5G में डुअल स्क्रीन और तीन कैमरे मिलेंगेएलजी ने इससे पहले वी50 थिनक्यू 5जी को पेश किया था

विज्ञापन
LG V60 ThinQ 5G Launch In Global Market Know Price And Specifications
LG V60 ThinQ 5G - फोटो : askdes / twitter

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एलजी (LG) ने वी सीरीज के वी60 थिनक्यू 5जी (LG V60 ThinQ 5G) को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में डुअल स्क्रीन, दमदार बैटरी, लेटेस्ट प्रोसेसर और शानदार कैमरा मिला है। इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज के वी50 थिनक्यू 5जी को बाजार में उतारा था। हालांकि, कंपनी ने अब तक एलजी वी60 थिनक्यू 5जी की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। तो आइए जानते हैं वी60 थिनक्यू 5जी की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    एलजी ने अब तक इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत के बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद की जा रही हैं कि इस फोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी। वहीं, इस फोन के क्लासी ब्लू और व्हाइट कलर वेरिएंट की सेल अगले महीने से यूरोप, अमेरिका और एशिया में शुरू होगी।

    विज्ञापन

    एलजी ने इस फोन में डिटैचेबल डुअल स्क्रीन दी है, जिसमें एक 6.8 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले (रिजॉल्यूशन 1080x2460 पिक्सल) और दूसरा 2.1 इंच का मोनोक्रोमिक कवर डिस्प्ले है। दूसरे डिस्प्ले में यूजर्स को नोटिफिकेशन और समय की जानकारी मिलेगी। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 एसओसी के साथ 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें