SECUREYE ने भारत में पेश किए दो वाई-फाई सीसीटीवी कैमरे, शुरुआती कीमत 2,499 रुपये

प्रमुक सिक्योरिटी एवं सर्विलांस प्रोडक्ट प्रदाता कंपनी सिक्योरआई ने भारत में वाई-फाई इनेबल्ड कैमरा, एस-एफ40 और एस-सी20 लॉन्च किए हैं। दोनों कैमरे में टू वे ऑडियो मॉनिटरिंग की सुविधा है। इसके अलावा इन कैमरे में वाई-फाई कनेक्टिविटी, 128 जीबी तक मेमोरी कार्ड और एंड्रॉयड के साथ आईओएस का भी सपोर्ट मिलेगा।
एस-एफ40 की डिजाइन इस तरह से की गई है कि यह आपके घर या ऑफिस में आसानी से फिट हो जाएगा और डेकोरेशन भी खराब नहीं होगी। इस सीसीटीवी कैमरे में 2 मेगापिक्सल का सीएमओएस सेंसर है जो ऑटो-ट्रैकिंग और मोशन डिटेक्शन से लैश है। कैमरे के साथ 3.6 मिमी. का लेंस है, जो 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड करता है।
ये भी पढ़ेंः होम सिक्योरिटी के लिए 5 बेस्ट CCTV कैमरे, शुरुआती कीमत 1,799 रुपये
अब एस-सी20 की बात करें तो इसमें भी 3.6 मिमी का कैमरा लेंस है जो 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। जहां तक कीमत का सवाल है तो एस-एफ40 की कीमत 2,699 रुपये और एस-सी20 की कीमत 2,499 रुपये है।
इन दोनों कैमरे की लॉन्चिंग के मौके पर सिक्योरआई की डायरेक्टर मनीष अग्रवाल ने कहा, ' लोगों के बीच सुरक्षा मजबूत करने की जरूरत तेजी से बढ़ी है। लोग उचित सर्विलांस सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा निवेश करने के लिए तैयार हैं ताकि वे 24 घंटे अपने घर और परिवार पर नजर रख सकें। भारत में वीडियो सर्विलांस का बाजार 10.5 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। ऐसे में सर्विलांस प्रोडक्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है।'