Pebble ने लॉन्च किया 10W का नया ब्लूटूथ स्पीकर, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Feb 2020 04:14 PM IST
सार

Pebble Edge में लगा है मोबाइल होल्डरस्पीकर में कॉलिंग के साथ मिलेगा एफएम रेडियो1200एमएएच की है बैटरी

विज्ञापन
Pebble launches 10W HD Stereo Edge Bluetooth Speaker in India at an introductory price of Rs 1699
Pebble Edge Speaker(Blue) - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पेबल (Pebble) ने भारत में अपना नया ब्लूटूथ स्पीकर ‘Edge’ पेश किया है। पेबल एज ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 1,699 रुपये है और यह दो कलर वेरियंट ब्लू और ब्लैक में मिलेगा। इसकी बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है।

    पेबल के इस स्पीकर की खासियतों की बात करें तो इसमें 10W का स्टीरियो एचडी स्पीकर है। यह स्पीकर डुअल ड्राइवर लैस है। इसके अलावा कंपनी ने दावा किया है कि हाई वॉल्यूम पर भी स्पीकर की आवाज खराब नहीं होगी। इस स्पीकर में एफएम रेडियो भी दिया गया है। एफएम रेडियो के लिए इसमें इनबिल्ट एंटीना भी है।

    विज्ञापन

    Pebble Edge के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कॉलिंग की सुविधा के अलावा मेमोरी कार्ड, USB और ऑक्स केबल का बी सपोर्ट है। शानदार कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है जिसकी रेंज 10 मीटर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस स्पीकर में 1200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने 5-6 घंटे तक के लगातार बैकअप का दावा किया है। इस स्पीकर के ऊपर एक मोबाइल फोन होल्डर भी है जिसमें आप अपने फोन को रख सकते हैं। इस स्पीकर को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IP67 की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें