LG G8X ThinQ Review: क्यों खरीदना चाहिए दो डिस्प्ले वाला यह फोन?

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Mar 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
LG G8X ThinQ Review: Why you should by this dual screen smartphone
LG G8X ThinQ Review - फोटो : amar ujala

    बर्लिन में साल 2019 में आयोजित हुए IFA में एलजी ने दो स्क्रीन वाला अपना स्मार्टफोन LG G8X ThinQ पेश किया था, उसके बाद इस फोन को भारत में पेश किया। इस फोन की खासियत यह है कि इसमें दो डिस्प्ले हैं जिन्हें आप अलग भी सकते हैं। दरअसल LG G8X ThinQ की दूसरी डिस्प्ले एक तरह का मोबाइल कवर है जो कि मेन डिस्प्ले के यूएसबी पोर्ट से कनेक्ट होकर काम करती है। इस फोन को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं रिव्यू...

    LG G8X ThinQ की स्पेसिफिकेशन 

    LG G8X ThinQ Review
    LG G8X ThinQ Review - फोटो : amar ujala

    इस फोन में 6.4 इंच की दो फुल विजन डिस्प्ले हैं और डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम मिलेगी। इसमें 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसके केस के बाहर की तरफ 2.1 इंच का मोनोक्रोम ओएलईडी डिस्प्ले है जिसमें समय, तारीख, नोटिफिकेशन और बैटरी की जानकारी मिलेगी।

    विज्ञापन

    LG G8X ThinQ का कैमरा

    इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं रियर में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 13 मेगापिक्सल का है। एक कैमरा सुपर वाइड एंगल है। कैमरे का इस्तेमाल आप एक्शन वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी कर सकेंगे। इसके अलावा इस फोन से आप 4के वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। कैमरे के साथ स्टीडी मोड भी मिलता है जो कि ठीक-ठाक काम करता है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन की कीमत 49,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    G G8X ThinQ की डिजाइन

    LG G8X ThinQ Review
    LG G8X ThinQ Review - फोटो : amar ujala

    एलजी के इस फोन का मुख्य आकर्षण इसकी दो डिस्प्ले है जो कि एक टैबलेट की तरह काम करते हैं। उदाहरण के तौर पर आप मैसेज या ई-मेल भेजने के लिए एक डिस्प्ले का इस्तेमाल की-बोर्ड के तौर पर कर सकते हैं। यदि आप वजन के कारण दोनों डिस्प्ले को इस्तेमाल करना नहीं चाहते हैं तो आप मेन फोन को कवर से बाहर निकालकर अकेले इस्तेमाल कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो इस फोन को एक ऐसे कवर के साथ पेश किया है जिसमें डिस्प्ले भी है।

    LG G8X ThinQ Review: क्यों खरीदना चाहिए दो डिस्प्ले वाला यह फोन?

    कवर से फोन को निकाल लेने के बाद कवर वाली डिस्प्ले बंद हो जाती है। इसके साथ एक समस्या है कि डिस्प्ले वाली कवर होने के कारण कंपनी ने मैग्नेटिक चार्जर दिया है जो कि थोड़ा कमजोर है। फोन में दो रियर कैमरे और फ्रंट में एक कैमरा दिया गया है। पावर बटन को राइट साइड में और वॉल्यूम बटन को लेफ्ट में जगह मिली है। वहीं गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से एक बटन दिया गया है जो कि लेफ्ट में है। स्पीकर ग्रील, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक नीचे की ओर हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सिम कार्ड ट्रे को ऊपर की ओर जगह मिली है।

    क्यों खरीदना चाहिए LG G8X ThinQ ?

    LG G8X ThinQ Review
    LG G8X ThinQ Review - फोटो : amar ujala

    जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया है कि इस फोन की स्पेसिफिकेशन प्रीमियम फोन वाली है। फोन को ऑपरेट करने और परफॉर्मेंस को लेकर समस्या नहीं है, हालांकि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर थोड़ा स्लो है। वहीं इस फोन में फेस अनलॉक नहीं मिलता है। बैटरी लाइफ अच्छी है, लेकिन दोनों डिस्प्ले को एक साथ इस्तेमाल करने पर तेजी से खत्म होती है। खास बात यह है कि मैग्नेटिक चार्जर होने के बाद भी आप केबल से डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं। पर्याप्त रौशनी में कैमरे की क्वालिटी शानदार है लेकिन कम रौशनी में कैमरे का परफॉर्मेंस औसत है। तो आइए जानते हैं क्यों खरीदना चाहिए दो डिस्प्ले वाला फोन?

    LG G8X ThinQ Review: क्यों खरीदना चाहिए दो डिस्प्ले वाला यह फोन?

    1. दो डिस्प्ले-

    इस फोन में दो डिस्प्ले मिलती है जिनमें मेन डिस्प्ले कोई डिस्प्ले नहीं बल्कि फोन है। दूसरी डिस्प्ले के रूप में एक कवर दिया गया है जो कि फोन से कनेक्ट होकर ऑपरेट होता है। वैसे तो डिस्प्ले वाली कवर के साथ फोन को इस्तेमाल करना आसान नहीं है लेकिन यदि आप मल्टीटास्किंग काम करते हैं तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट है। उदाहरण के तौर पर एक डिस्प्ले में आप वीडियो प्ले कर सकते हैं और दूसरी डिस्प्ले में वेब सर्फिंग या कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। टाइपिंग के दौरान डुअल डिस्प्ले का इस्तेमाल का अनुभव काफी शानदार रहा।

    LG G8X ThinQ Review: क्यों खरीदना चाहिए दो डिस्प्ले वाला यह फोन?

    2. दमदार स्पीकर-

    एलजी के इस फोन में Hi-Fi क्वॉड DAC फीचर है। इसके अलावा इसमें DTS:X 3D सराउंड साउंड का भी सपोर्ट है। इसके साथ आपको स्टीरियो स्पीकर भी मिलता है। फोन के साथ ईयरफोन भी मिलता है जिसके साथ ऑडिओ का मजा दोगुना हो जाता है।

    LG G8X ThinQ Review: क्यों खरीदना चाहिए दो डिस्प्ले वाला यह फोन?

    3. एचडी ऑडियो रिकॉर्डर-

    अधिकतर फोन में आपको साधारण ऑडियो रिकॉर्डर मिलता है या फिर मिलता ही नहीं है लेकिन LG G8X ThinQ में आपको एचडी ऑडियो रिकॉर्डर मिलता है जो कि किसी माइक्रोफोन जैसा ऑडियो रिकॉर्डिंग करता है। ऑडिओ रिकॉर्डिंग की क्वॉलिटी क्रिस्टल क्लियर है।

    LG G8X ThinQ Review: क्यों खरीदना चाहिए दो डिस्प्ले वाला यह फोन?

    4. डुअल स्क्रीन गेमिंग-

    इस फोन के साथ डुअल स्क्रीन में गेम खेलने का अनुभव शानदार रहा। कंपनी ने डुअल स्क्रीन एप नाम से फोन में एक फोल्डर भी दिया है जिसमें अस्फॉल्ट 9 और स्नाइपर फ्यूरी जैसे गेमिंग एप्स दिए गए हैं। डुअल स्क्रीन मोड में गेम खेलने पर आपको गेमिंग कंसोल का अनुभव होगा।

    LG G8X ThinQ Review: क्यों खरीदना चाहिए दो डिस्प्ले वाला यह फोन?

    5. कम कीमत में डुअल स्क्रीन का आनंद-

    मार्केट में धीरे-धीरे फोल्डेबल स्मार्टफोन का ट्रेंड शुरू हो रहा है। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड, सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप और मोटोरोला रेजर जैसे फोन इसके उदाहरण हैं, लेकिन इन फोल्डेबल फोन की कीमतें कम-से-कम एक लाख रुपये के करीब है, जबकि LG G8X ThinQ की कीमत 49,999 रुपये है। ऐसे में सबसे कम कीमत में आपको फोल्डेबल का तोहफा मिल रहा है।

    LG G8X ThinQ Review: क्यों खरीदना चाहिए दो डिस्प्ले वाला यह फोन?

    तो कुल मिलाकर कहें तो फोन के कैमरे से लेकर परफॉर्मेंस और बैटरी में कोई समस्या नहीं है। खास बात यह है कि एक ही कीमत में आपको फोल्डेबल और नॉर्मल फोन दोनों इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है। तो यदि आप कीमत में फोल्डेबल फोन लेना चाहते हैं तो LG G8X ThinQ आपके लिए बढ़िया रहेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें