pTron Bassbuds Pro Review: कैसा है 1,299 रुपये वाला यह ईयरबड्स

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Mar 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
pTron Bassbuds Pro Review Hindi
pTron Bassbuds Pro - फोटो : amar ujala

    इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पीट्रोन (pTron) ने पिछले कुछ महीनों में कई ऑडियो डिवाइस पेश किए हैं जिनमें हेडफोन से लेकर नेकबैंड और ईयरबड्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए pTron ने कुछ दिन पहले Bassbuds Pro को भारत में लॉन्च किया है। पीट्रोन के बेसबड्स प्रो की कीमत 1,299 रुपये है। इसकी बिक्री अमेजन से हो रही है। Bassbuds Pro को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा यह बजट ईयरबड्स?

    pTron Bassbuds Pro
    pTron Bassbuds Pro - फोटो : amar ujala

    pTron Bassbuds Pro की स्पेसिफिकेशन

    पीट्रोन के इस ईयरबड्स का केस सहित वजन महज 27 ग्राम है, जबकि अकले एक बड्स का वजन सिर्फ 4 ग्राम है। ऐसे में यह भारी तो नहीं है। दोनों ईयरड्स में 40-40एमएएच की बैटरी दी गई है, जबकि बड्स केस में 300एमएएच की बैटरी है। इस ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.0 दिया है। इसके अलावा बड्स में टच कंट्रोल भी है। इसके साथ 1 साल की वारंट भी मिल रही है।

    pTron Bassbuds Pro
    pTron Bassbuds Pro - फोटो : amar ujala

    pTron Bassbuds Pro की डिजाइन

    डिजाइन की बात करें तो इसकी डिजाइन काफी प्रीमियम और स्लिकी है। चार्जिंग केस भी बढ़िया है। बड्स का मैटेरियल अच्छा है। चार्जिंग केस में बैटरी इंडिकेटर डिस्प्ले है जो कि बड्स और केस की बैटरी लेवल के बारे में जानकारी देता है। बड्स काफी हल्के भी हैं। डिजाइन को लेकर यही कहा जा सकता है कि महज 1,299 रुपये में आपको प्रीमियम डिजाइन वाला ईयरबड्स मिलता है। चार्जिंग केस में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। टच कंट्रोल की बात करें तो किसी भी बड्स पर सिंगल टच करके म्यूजिक प्ले/पॉज और कॉल डिस्कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं राइट बड्स पर दो बार टच करके अगला गाना सुना सकता है, पहले वाले गाने के लिए लेफ्ट बड्स पर डबल टैप करना होगा। बड्स में गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है जिसे एक्टिवेट करने के लिए आपको किसी भी बड्स को 2 सेकेंड्स तक टच करके रखना होगा। इसकी फिटिंग अच्छी है और दौड़ने पर भी जल्द से बड्स कानों से गिरते नहीं हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें