7,999 रुपये में 3 जीबी रैम और फेस अनलॉक के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 19 Jun 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
Lephone Dazen 6A smartphone Launched in India With Face Unlock, USB Type-C
Lephone Dazen 6A

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lephone ने भारत मे अपना नया स्मार्टफोन Dazen 6A को लॉन्च किया है। इस फोन की बिक्री रिटेल स्टोर से होगी। लीफोन डैजेन 6ए की खासियतों की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक और डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।

    लीफोन डैजेन 6ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    फोन की खासियतोंं की बात करेंं तो इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.0 आउट ऑफ बॉक्स मिलेगा। फोन में 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5 डी कर्व्ड ग्लास है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर MT6737H प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    लीफोन डैजेन 6ए में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 0.3 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ बोकेह, ब्यूटी, फेस क्यूट और पैनोरमा जैसे इफेक्ट्स मिलेंगे। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, एफएम रेडियो और यूएसबी सी-टाइप चार्जिंग है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और इसकी की कीमत 7,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें