इस कंपनी ने लॉन्च किया नया प्लान, सिर्फ 149 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 05 Jun 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
Idea Launched New Rs 149 Voice Calling Plan With 21 Days Validity
Mobile user

    वोडाफोन और आइडिया का विलय अब आखिरी चरण में है और इसी बीच आइडिया ने अपना एक नया प्री-पेड प्लान पेश किया है। आइडिया के इस प्लान की कीमत 149 रुपये और इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और साथ ही रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। हालांकि इस प्लान में किसी तरह का कोई डाटा नहीं मिल रहा जो कि यूजर्स को निराश कर सकता है।

    दरअसल यह प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने पेश किया है जिन्हें वॉयस कॉलिंग की ज्यादा जरूरत होती है। आइडिया के इस प्लान की टक्कर बीएसएनएल के 99 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

    विज्ञापन

    आइडिया के इस प्लान की वैधता 21 दिनों की है और इसके तहत रोमिंग में अभी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। हालांकि इसमें प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 250 मिनट और प्रति सप्ताह 1,000 मिनट है। आइडिया का यह प्लान फिलहाल कुछ ही सर्किल में लाइव है, जल्द ही अन्य सर्किल में भी इसे जारी कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले सोमवार को एयरटेल ने भी अपने 399 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है। पहले इस प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.4 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब इस प्लान में रोज 2.4 जीबी डाटा मिल रहा है जो कि टेलीकॉम इंडस्ट्री में सबसे सस्ता डाटा प्लान है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें