Airtel ने लॉन्च किया अबतक का सबसे सस्ता प्लान, 84 दिनों तक रोज मिलेगा 2.4GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 05 Jun 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Airtel Revises Rs 399 Prepaid Plan to Offer 2.4GB Data Per Day to Limited Users To take on Jio
airtel

    रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए एयरटेल ने अपने एक पुराने प्लान को अपडेट किया है। वैसे एयरटेल और जियो की लड़ाई काफी पहले से चल रही है। कभी जियो अपने प्लान को अपडेट करता है तो कभी एयरटेल अपने प्लान में ज्यादा डाटा देने लगता है। इसी बीच एयरटेल ने अपने 84 दिन वाले प्लान में दोगुना डाटा देने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं प्लान के बारे में।

    एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान में अब रोज मिलेगा 2.4 जीबी डाटा

    भारती एयरटेल
    भारती एयरटेल

    एयरटेल ने अपने 399 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है। पहले इस प्लान मेंं रोज 1.4 जीबी डाटा मिलता था, वहीं अब इस प्लान में रोज 2.4 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। हालांकि कुछ यूजर्स के लिए इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है और कुछ के लिए 84 दिनों की। एयरटेल के इस प्लान का मुकाबला जियो के 448 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 84 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। अगर आप हिसाब करें तो इस प्लान में 1 जीबी डाटा की कीमत सिर्फ 1.97 रुपये हो रही है जो कि अबतक का सबसे सस्ता प्लान है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें