लेनोवो ने लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड, जानें कीमत

चाइनीज कंपनी लेनोवो ने भारत में अपना फिटनेस ट्रैकर स्मार्ट बैंड लॉन्च कर दिया है। लेनोवो स्मार्ट बैंड एचडब्लू01 एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इस स्मार्ट बैंड की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। ई-कॉर्मस वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बैंड का ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध है।
लेनोवो स्मार्टबैंड एचडब्लू01 में 0.91 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले पर यूजर को उसका रोजाना की फिटनेस ट्रैकिंग डाटा मिलता है। बैंड यूजर को टाइम, स्टेप्स, हार्ट रेट आदि बताता है। लेनोवो का ये स्मार्ट बैंड स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है। बैंड यूजर का हार्ड रेट मॉनिटर करता है, हार्ट रेट निश्चित सीमा तक पहुंच जाने के बाद बैंड वाइब्रेट होकर यूजर को इस बात की जानकारी देता है।
बैंड पर आपको ई-मेल, व्हाट्सऐप और फेसबुक नोटिफिकेशन अलर्ट्स भी मिलते हैं। इस बैंड का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन से फोटो लेने और म्यूजिक कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है। ये स्मार्ट बैंड आपको सोने की जानकारी भी देता है। अगर आप टाइम से पहले सोते हैं, तो बैंड वाइब्रेट होकर आपको इस बात की जानकारी देता है। साथ ही आपको ड्राइविंग के समय नींद आने पर भी अलर्ट करता है।