लेनोवो ने भारत में लॉन्च किया टू-इन-वन लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 20 Apr 2017 01:25 PM IST
lenovo miix 510 two in one laptop launched in india
लेनोवो मिक्स 510

    लेनोवो ने भारत में अपना नया टू-इन-वन लैपटॉप मिक्स 510 लॉन्च कर दिया है। मिक्स 510 लैपटॉप एक्सक्लूसिव तौर पर ई कॉमर्स साइट अमेजॉन पर उपलब्ध है। लैपटॉप अमेजॉन पर दो वेरिएंट में मिल रहा है। मिक्स 510 के आई3 वेरिएंट की कीमत 53,390 रुपये और आई5 वेरिएंट की कीमत 79,890 रुपये है।

    लैपटॉप की लॉन्चिंग के मौके पर लेनोवो इंडिया के मार्केटिंग निदेशक भास्कर चौधरी ने कहा कि डिटेचेबल लैपटॉप (इन लैपटॉप की स्क्रीन को अलग करके इस्तेमाल किया जा सकता है) अपनी श्रेणी में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पीसी बाजार की मंदी को भी डिटेचेबल लैपटॉप ही दूर कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें : जीमेल पर फालतू ई-मेल से हैं परेशान हैं तो ऐसे करें ब्लॉक

    लेनोवो मिक्स 510 में 12.2 इंच की फुल एचजी डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। लैपटॉप विंडोज-10 पर काम करता है। इस लैपटॉप में एक्टिव पेन, डॉल्बी स्टीरियो स्पीकर्स और डिटेचेबल की-बोर्ड दिया गया है। लैपटॉप का वजन बिना की-बोर्ड के केवल 880 ग्राम है। बैटरी की बात करें तो, इसकी बैटरी लाइफ 7.5 घंटे की है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

    और पढ़ें...