Lenovo K8 Note की पहली सेल आज, इसमें है डुअल रियर कैमरा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Aug 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Lenovo K8 Note goes to sale via amazon today
Lenovo K8 Note

    लेनेवो का हाल ही में लॉन्च हुआ लेनोवो के8 नोट आज पहली बार फ्लैश सेल के लिए है। इस फोन की बिक्री आज अमेजॉन से एक्सक्लूसिव तौर पर दोहपर 12 बजे से होगी। इस फोन के खासियत की बात करें तो एक बजट फोन में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः टूटने के बाद खुद ही ठीक हो जाएगी इस फोन की स्क्रीन

    लेनोवो के8 नोट की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Lenovo K8 Note
    Lenovo K8 Note

    इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बाच करें तो फोन में डिस्प्ले 5.5 इंच की है जिस पर 2.5 डी का गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हेलियो X23 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली T880 जीपीयू है। फोन 3 जीबी/32 जीबी और 4 जीबी/64 जीबी वेरियंट में है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः वोडाफोन लाया नया प्लान, 348 रुपये में सबकुछ अनलिमिटेड

    इसके अलावा के8 नोट एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 है। कैमरे की बात करें तो enovo K8 Note में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इनमें से एक कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। Lenovo K8 Note के 3GB रैम, 32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 12,999 और 4GB रैम, 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। फोन के साथ आपको 15 वॉट का रैपिड चार्जर भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें