वोडाफोन लाया नया प्लान, 348 रुपये में सबकुछ अनलिमिटेड

रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने में अगर कोई टेलीकॉम कंपनी आगे है तो वह है वोडाफोन। वोडाफोन 4जी डाउनलोडिंग स्पीड में एयरटेल से आगे है और जियो से पीछे। जियो को चुनौती देने के लिए इस बार वोडाफोन ने 348 रुपये का प्लान पेश किया है। इस प्लान में आपको 28 दिनों तक अनलिमिटेड सुविधाएं मिलेंगी।
ये भी पढ़ेंः Nokia 8 हुआ लॉन्च, एक साथ यूज हो सकेंगे तीनों कैमरे
क्या है वोडाफोन का 348 रुपये वाला प्लान और किसके लिए यह ऑफर?

सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान फिलहाल केवल राजस्थान सर्किल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। इस रिचार्ज के तहत 348 रुपये में रोज 1 जीबी 3G/4G डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके तहत 28 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की जा सकती है। अच्छी बात यह है कि यह प्लान 3जी और 4जी सभी प्रकार के हैंडसेट यूजर्स के लिए है।
अगर आप वोडाफोन के इस प्लान को लेना चाहते हैं तो यह प्लान आपको राजस्थान के सभी वोडाफोन स्टोर, मिनी स्टोर और मल्टी ब्रांड रिटेल स्टोर पर मिल जाएगा। इसके अलावा माय वोडाफोन ऐप के जरिए ऑनलाइन रीचार्ज भी कराया जा सकता है।
एयरटेल 399 रुपये में दे रहा है 84GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

बता दें कि एयरटेल ने भी 399 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके तहत 84 दिनों के लिए 84 जीबी डाटा मिल रहा है। साथ में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी 84 दिनों तक मिल रही है। कॉलिंग किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड है। अगली स्लाइड में जानें किसके लिए है यह प्लान?इस प्लान की खासियत यह है कि यह रोमिंग में भी काम करेगा यानी रोमिंग में भी आउटगोइंग कॉल्स फ्री होंगी।