KDM ने भारत में लॉन्च किया नया हेडफोन, मेमोरी कार्ड भी कर सकेंगे इस्तेमाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 12 Feb 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
KDM 851H Wireless Noise Cancelling Headphones with 7 Hours Battery Life Launched in India
KDM 851H - फोटो : amar ujala

    ऑडियो प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी KDM ने भारत में अपना एक नया वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन KDM 851H पेश किया है। इस हेडफोन को सभी उम्र के यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। यह एक ओवरहेड हेडफोन है।

    KDM ने इसकी बैटरी को लेकर 7-8 घंटे तक का दावा किया है। इस हेडफोन में एचडी ऑडियो भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के लिए माइक भी मिलता है। KDM के इस हेडफोन में ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है जिसका रेंज 10 मीटर है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    KDM 851H हेडफोन का इस्तेमाल गेमिंग, वीडियो चैट, म्यूजिक या कॉलिंग के लिए किया जा सकेगा। खास बात यह है कि इसमें आपको मेमोरी कार्ड स्लॉट भी मिलता है जिसमें आप मेमोरी कार्ड लगाकर आराम से म्यूजिक सुन सकते हैं। इस हेडफोन में आपको न्वाइज कैंसिलेशन भी मिलेगा।

    इसमें 500mAh की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के दावे के मुताबिक दो घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। यह हेडफोन ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। इसका वजन 250 ग्राम है। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है। इसमें ऑक्स केबल का भी सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें