Vodafone ने बढ़ाई अपने इस सस्ते प्लान की वैलिडिटी, मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग

वोडाफोन ने हाल ही में अपने दो प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनमें 499 रुपये और 555 रुपये के प्लान शामिल हैं। इन दोनों प्लान को बाजार में उतारने के बाद वोडाफोन इंडिया ने अब एक बड़ा तोहफा देते हुए अपने 129 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

वोडाफोन ने अपने 129 रुपये वाले प्लान की वैधता को अब 24 दिन कर दिया है जो कि पहले 14 दिन ही था। वोडाफोन के 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को 14 दिनों की वैधता के साथ ही लॉन्च किया गया था। 129 रुपये वाले प्लान की खासियतों की बात करें तो इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिल रही है।

वोडाफोन का यह प्लान फिलहाल मुंबई, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में नई वैधता के साथ मौजूद है। वहीं राजस्थान में यह प्लान 21 दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध है। अन्य सर्किल में यह प्लान अभी भी 14 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे अपडेट किया जाएगा।
- Samsung Galaxy M31 भारत में लॉन्च को तैयार, 25 फरवरी को हो सकती है लॉन्चिंग
- Samsung Galaxy Buds+ से उठा पर्दा, मिलेगा 3 मिनट की चार्जिंग में 60 मिनट का बैकअप
- Samsung Galaxy S20 सीरीज हुई लॉन्च, मिलेगा 100X जूम, शुरुआती कीमत 71,300 रुपये
- Samsung Galaxy Z Flip खास डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा दो कैमरे का सपोर्ट