Airtel और Vodafone के स्मार्ट रिचार्ज पैक में मिलेगी डाटा की सुविधा, शुरुआती कीमत 39 रुपये

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 12 Feb 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Airtel And Vodafone Cheapest Prepaid Plans Offers Data Know Full List In Hindi
airtel and vodafone - फोटो : amar ujala

    अगर आप भी अपने लिए एयरटेल और वोडाफोन के टॉप-अप रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ सस्ते रिचार्ज पैक लेकर आए हैं। इन सभी प्लान में आपको सीमित डाटा के साथ टॉक टाइम मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों कंपनियों ने पिछले साल टैरिफ प्लान महंगे किए थे, जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ा था। हालांकि, इसके बाद एयरटेल और वोडाफोन ने यूजर्स को राहत देने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी थी। तो आइए जानते हैं इन स्मार्ट रिचार्ज पैक के बारे में विस्तार से...

    Vodafone
    Vodafone

    वोडाफोन का 39 रुपये वाला प्लान

    वोडाफोन के इस पैक में आपको 30 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डाटा मिलेगा। हालांकि, कंपनी आपको इस पैक में एसएमएस की सुविधा नहीं देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 14 दिनों की है।

    Airtel
    Airtel - फोटो : amar ujala

    एयरटेल का 49 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल के इस पैक में आपको 38.52 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डाटा मिलेगा। इस पैक में भी आपको एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें