Xiaomi ने दिया बड़ा झटका, महंगा कर दिया अपना यह शानदार स्मार्टफोन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 12 Feb 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 8 Price Hike in India, Know New Price And Specifications
Xiaomi Redmi Note 8 - फोटो : mi.com

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी अपने ग्राहकों को झटका देते हुए लोकप्रिय स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 के बेस वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी की है। ग्राहकों को इस फोन के बेस वेरिएंट के लिए पहले की तुलना में अब ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। वहीं, इस फोन की नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर लिस्ट हो गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने रेडमी नोट 8 को पिछले साल भारतीय बाजार में उतारा था, जिसकी बंपर सेल हुई थी। तो आइए जानते हैं रेडमी नोट 8 की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    redmi note 8
    redmi note 8 - फोटो : mi.com

    Redmi Note 8 की नई कीमत

    शाओमी ने रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया है। अब इस फोन की कीमत 10,499 रुपये हो गई है। इससे पहले रेडमी नोट 8 को 9,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा गया था। हालांकि, इस फोन का 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत के साथ अब भी ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध है।

    redmi note 8
    redmi note 8 - फोटो : amazon

    Redmi Note 8 की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,340 × 1,080 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें