itel Vision 1 Pro Review: बिना ब्लॉटवेयर वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Mar 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
itel Vision 1 Pro Review in Hindi price in India specification camera sample and more
itel Vision 1 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    एंट्री लेवल स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली कंपनी itel ने कुछ दिन पहले ही एंड्रॉयड 10 गो एडिशन के साथ भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन itel Vision 1 Pro को लॉन्च किया है जो कि पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए itel Vision 1 का अपग्रेडेड वर्जन है। itel Vision 1 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और इसकी शुरुआती कीमत 6,599 रुपये है। इस कीमत में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा यह है बजट स्मार्टफोन?

    itel vision 1 pro review
    itel vision 1 pro review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    itel Vision 1 Pro Review: डिजाइन

    डिजाइन के मामले में फोन काफी अच्छा है। अपनी प्राइस रेंज में डिजाइन के मामले में itel का यह फोन रेडमी, रियलमी और सैमसंग जैसी कंपनियों को टक्कर दे रहा है। बैक फिनिशिंग शानदार है और स्पीकर भी पीछे की ओर एक साइड में दिया गया है। कैमरे की डिजाइन भी ट्रेडिंग है जिसे आप तस्वीरों में देख सकते हैं। बैक पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। नीचे की ओर माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट है, राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन और ऊपर की ओर हेडफोन जैक को जगह मिली है। पहले वेरियंट की तरह सिम कार्ड और मेमोरी के लिए आपको बैक कवर को निकालना होगा, हालांकि बैटरी नहीं निकलेगी। डिस्प्ले में वी टाइप नॉच दिया गया है जो कि छोटा-सा है और अधिकतर एप्स के साथ फुल स्क्रीन का सपोर्ट मिलता है। तो कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में यह फोन संतोषजनक है। फोन के साथ बॉक्स में बैक कवर, एडाप्टर और केबल मिलेगा। यह फोन ऑरोरा ब्लैक और ऑशियन ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

    itel Vision 1 Pro
    itel Vision 1 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    itel Vision 1 Pro Review: डिस्प्ले

    इसमें 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वॉलिटी IPS है और इस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 450 निट्स है, हालांकि सीधी धूप में डिस्प्ले देखने में थोड़ी परेशानी होती है। ब्राइटनेस लेवल अच्छा है और टच भी स्मूथ है। डिस्प्ले की साइज (लंबाई-चौड़ाई) अच्छी है। डिस्प्ले पर स्क्रीन प्रोटेक्टर भी लगा है। गेमिंग के दौरान डिस्प्ले का नॉच परेशान नहीं करता है। सबसे खास बात यह है कि इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन पर भी आप यूट्यूब के फुल एचडी यानी 1080 पिक्सल पर वीडियो देख सकते हैं। साइड और ऊपर में तो बेजल नहीं मिलता है, लेकिन नीचे की ओर थोड़ा सा बेजल है, हालांकि इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें