स्नैपड्रैगन 768G 5G प्रोसेसर वाला भारत का पहला स्मार्टफोन होगा iQOO Z3

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 May 2021 01:21 PM IST
सार

स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया है जो कि स्नैपड्रैगन 765G का अपग्रेडेड वर्जन है।

विज्ञापन
iQOO Z3 to launch in India soon Indias first Qualcomm Snapdragon 768G powered smartphone
iQoo Z3 - फोटो : vivo.com

    विस्तार

    iQOO Z3 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है, हालांकि कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। iQOO Z3 5G को लेकर खबर है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे स्नैपड्रैगन 768G 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा यह कंपनी की जेड सीरीज का पहला स्मार्टफोन भी होगा।

    फोन की लॉन्चिंग तारीख के बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक iQOO Z3 5G अगले जून के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया है जो कि स्नैपड्रैगन 765G का अपग्रेडेड वर्जन है।

    विज्ञापन

    कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि iQOO Z3 5G को भारत में 25,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए iQOO 7 के बीच अपनी जगह बनाएगा। iQOO Z3 5G को भारत में भी चाइनीज वेरियंट वाले फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQOO Z3 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा।

    कनेक्टिविटी के लिए iQoo Z3 में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और टाईप-सी पोर्ट है। फोन में 4400mAh की बैटरी है जो कि 55W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें