Fire-Boltt Talk: कॉलिंग फीचर के साथ सबसे सस्ती स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
Fire-Boltt Talk अपनी प्राइस सेगमेंट में इकलौती स्मार्टवॉच है जिसके साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर दिया जा रहा है। इसमें ब्लूटूथ वॉयस के साथ कॉल असिस्टेंट फीचर भी दिया गया है। इस वॉच में ब्लूटूथ v5 है। इसके अलावा यूजर्स इस स्मार्टवॉच से म्यूजिक भी कंट्रोल कर सकेंगे।

विस्तार
फायरबोल्ट ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Talk को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Talk में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ फिटनेस ट्रैकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ भारतीय बाजार में बिकने वाली यह सबसे सस्ती स्मार्टवॉच है। इसमें वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX7 की रेटिंग भी दी गई है। इसके अलावा इसमें मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसकी बैटरी को लेकर 5 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
Fire-Boltt Talk की कीमत
Fire-Boltt Talk की कीमत 4,999 रुपये है और इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से हो रही है। ऑफर के तहत इसे फिलहाल 4,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। Fire-Boltt को ब्लैक, ग्रीन और ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।
Fire-Boltt Talk की स्पेसिफिकेशन
Fire-Boltt Talk अपनी प्राइस सेगमेंट में इकलौती स्मार्टवॉच है जिसके साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर दिया जा रहा है। इसमें ब्लूटूथ वॉयस के साथ कॉल असिस्टेंट फीचर भी दिया गया है। इस वॉच में ब्लूटूथ v5 है। इसके अलावा यूजर्स इस स्मार्टवॉच से म्यूजिक भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि iOS के साथ इस्तेमाल करने पर कॉलिंग फीचर नहीं मिलेगा।
इसमें 44mm बेवल कर्व्ड ग्लास 3D HD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x280 पिक्सल है। डिस्प्ले की बॉडी स्टेनलेस स्टील की है जिसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप है। इसमें सिंगल बटन है जो कि नेविगेशन के लिए है। Fire-Boltt Talk की बैटरी को लेकर कॉलिंग फीचर के साथ 5 दिनों और नॉर्मल मोड में 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसकी बैटरी को 120 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें फिटनेस के लिए हार्ट रेट और SpO2 सेंसर दिए गए हैं। इसमें कई तरह के मल्टीस्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिनमें रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग, फुटबॉल आदि शामिल हैं।
- Infinix Note 10 Pro, Infinix Note 10 स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 10,999 रुपये
- Apple WWDC 2021: एपल के वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में हुई कई बड़ी घोषणाएं, जानें खास बातें
- दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इमोजी कौन है, यहां देखिए लिस्ट
- Twitter जल्द लॉन्च करेगा नया फीचर, ट्रोल्स की हो जाएगी छुट्टी