12 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ iQoo Pad, फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ मिलेगा 12GB रैम, वनप्लस पैड को देगा टक्कर
iQoo Pad में 12 जीबी तक की रैम का सपोर्ट दिया गया है। इसे मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्लस प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरे से लैस किया गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने पहले टैबलेट iQoo Pad को लॉन्च कर दिया है। इस टैब को वनप्लस पैड की टक्कर में पेश किया गया है। iQoo Pad के साथ फ्लैगशिप प्रोसेसर और बड़ी 12.1 इंच की डिस्प्ले मिलती है। टैब में 12 जीबी तक की रैम का सपोर्ट दिया गया है। टैब को 30 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। चलिए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
iQoo Pad को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। टैब को सिंगल इंटरस्टेलर ग्रे कलर में पेश किया गया है। टैब चार स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 30,500 रुपये), 8GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,899 चीनी युआन (करीब 34,000 रुपये), 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,199 चीनी युआन (करीब 37,500 रुपये) और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,499 चीनी युआन यानी करीब 41,000 रुपये है।
आईकू पैड के साथ 12.1 इंच का बड़ा एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 2.8K रिजॉल्यूशन, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ HDR का भी सपोर्ट है। iQoo Pad के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्लस (MediaTek Dimensity 9000+) प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। पैड के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित OriginOS 3 मिलता है।
- Oneplus Nord CE 3 Lite review: क्या यह है 20 हजार की कीमत में बेस्ट 5G फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- WWDC 2023: एपल के मेगा इवेंट में इन प्रोडक्ट पर रहेगी नजर, iOS 17 के लेकर VR हेडसेट तक, जानें सभी डिटेल्स
- iQoo Neo 8 Series: कम कीमत में लॉन्च हुए दो फ्लैगशिप फोन, दमदार कैमरे के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
- Microsoft Build 2023: बिंग को मिला ChatGPT का सपोर्ट, जानें इवेंट की टॉप घोषणाएं