Microsoft Build 2023: बिंग को मिला ChatGPT का सपोर्ट, जानें इवेंट की टॉप घोषणाएं
Build 2023 में माइक्रोसॉफ्ट ने अपकमिंग प्रोडक्ट जैसे Windows 11, Bing और AI copilot की पहली झलक दिखाई। इस रिपोर्ट में हम Microsoft Build 2023 की कुछ खास बातें और घोषणाएं बताएंगे...

विस्तार
Microsoft ने इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट Microsoft Build 2023 का मंगलवार को आयोजन किया। माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड 2023 इवेंट की शुरुआत कंपनी के सीईओ सत्य नडेला के कीनोट के साथ हुई। Build 2023 में माइक्रोसॉफ्ट ने अपकमिंग प्रोडक्ट जैसे Windows 11, Bing और AI copilot की पहली झलक दिखाई। इस रिपोर्ट में हम Microsoft Build 2023 की कुछ खास बातें और घोषणाएं बताएंगे...
Microsoft ने आधिकारिक तौर पर ChatGPT का सपोर्ट अपने सर्च इंजन Bing के साथ दे दिया है। अब आपको बिंग पर पहले से बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। बिंग के साथ मिलने चैटजीपीटी के आने के बाद यूजर्स को सर्च रिजल्ट के रेफ्रेंस मिलेंगे, हालांकि यह ChatGPT Plus सब्सक्राइबर्स के लिए है। बिंग के साथ चैटजीपीटी को लेकर दावा है कि अब आपको अप टू डेट जानकारी मिलेगी।
Microsoft ने इस इवेंट में Windows Copilot को भी लॉन्च किया है जिसके बाद विंडोज 11 पहला पर्सनल कंप्यूटर प्लेटफॉर्म बन गया है जिसके साथ AI असिस्टेंट का सपोर्ट मिला है। इसकी मदद से यूजर्स अपने विंडोज 11 लैपटॉप या कंप्यूटर में अपने काम आसानी से पूरा कर सकेंगे। Windows Copilot का इस्तेमाल किसी भी कंटेंट को दोबारा लिखने, कंटंटें के सारांश लिखने और विस्तार से लिखने में किया जा सकेगा। Copilot का प्री-व्यू विंडोज 11 पर अगले महीने से मिलने लगेगा।
- Google Pay UPI: अब गूगल पे यूजर्स क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, कंपनी ने जारी किया सपोर्ट
- iQoo Z7s vs iQoo Z7: 20 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है बेस्ट? जानें दोनों में अंदर और खासियत
- बिना आपकी मर्जी के फोन नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी नहीं मांग सकेंगे रिटेलर्स, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
- जल्द भारत में लॉन्च होगा iQoo Neo 7 Pro, कंपनी के CEO ने दी जानकारी, इन फीचर्स से होगा लैस