iPhone 15 Review: कितना पावरफुल है सबसे सस्ता आईफोन 15, कैमरा-डिस्प्ले से लेकर बैटरी तक, यहां है पूरी जानकारी

विशाल मैथिल
Fri, 29 Sep 2023 05:38 PM IST
सार

आईफोन 15 में टाइप-सी पोर्ट और एल्युमिनियम बिल्ड दिया गया है। iPhone 15 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में विस्तार से जानते हैं कि आपको iPhone 15 खरीदना चाहिए या नहीं?

विज्ञापन
IPhone 15 Review Rating Price and Specifications All You Need to Know
iPhone 15 Review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने अपनी iPhone 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट आईफोन को सेल भी शुरू हो गई है। iPhone 15 सीरीज को पहले की तरह ही 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। आईफोन 15 इस सीरीज का बेस वेरियंट मॉडल है। इस फोन में आईफोन 14 के मुकाबले कई सारे बदलाव किए गए हैं। आईफोन 15 को इस बार डायनामिक आइलैंड, 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर के साथ पेश किया गया है, यह फीचर्स पहले प्रो वेरियंट में ही मिलते थे। अन्य बदलाव की बात करें तो आईफोन 15 में टाइप-सी पोर्ट और एल्युमिनियम बिल्ड दिया गया है। iPhone 15 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में विस्तार से जानते हैं कि आपको iPhone 15 खरीदना चाहिए या नहीं?

    iPhone 15 Review
    iPhone 15 Review - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 15 Review: स्पेसिफिकेशन और कीमत

    डिस्प्ले-

    6.1 इंच XDR OLED, अलवेज ऑन डिस्प्लेरिफ्रेश रेट-60Hzपीक ब्राइटनेस-2000 निट्सप्रोसेसर-A16 बायोनिक चिपसेटस्टोरेज-128GB, 256GB, 512GBरियर कैमरा-48MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रा वाइडफ्रंट कैमरा-12MPबॉडी मैटेरियल-फ्रंट में सेरेमिक शील्ड, मैटे फिनिश के साथ ग्लास बैक पैनलकलर्स-ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, येलो, पिंकआईपी रेटिंग-IP68शुरुआती कीमत-79,900 रुपये (128GB)

    विज्ञापन
    iPhone 15 Review
    iPhone 15 Review - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 15 Review: डिजाइन और डिस्प्ले

    इस बार नए आईफोन को डिजाइन और पोर्ट्स में कई तरह के बदलाव के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले के सबसे बड़े बदलाव के रूप में आईफोन 15 के बेस मॉडल में डायनामिक आइलैंड दिया गया है। फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले है, जो 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और अलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आता है। यानी आपको ब्राइटनेस में बड़ा बदलाव देखने मिलता है। हालांकि, डिस्प्ले साइज पहले की तरह दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    iPhone 15 Review: कितना पावरफुल है सबसे सस्ता आईफोन 15, कैमरा-डिस्प्ले से लेकर बैटरी तक, यहां है पूरी जानकारी

    फोन के साथ एल्युमिनियम डिजाइन है और बैक पैनल मैटे फिनिश के साथ ग्लास का मिलता है। सामने की तरफ सेरेमिक शील्ड है। फोन के शार्प एज को थोड़ा कम करके कर्व्ड किया गया है। इससे आईफोन 15 हाथ में पकड़ने पर अच्छी ग्रिप देता है और लाइट वेट भी फील होता है। नए कलर के रूप में पिंक कलर को जोड़ा गया है। कुल मिलाकर डिजाइन और बिल्ड के मामले में आईफोन 15 खूबसूरत और ड्यूरेबल लगता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें