Samsung Galaxy M14 5G Review: सैमसंग का यह सस्ता फोन क्या खरीदने लायक है?
Galaxy M14 5G को भारत में 5nm Exynos 1330 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। Samsung Galaxy M14 5G को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए Samsung Galaxy M14 5G का रिव्यू जानते हैं और कैमरा सैंपल देखते हैं...

विस्तार
सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के नए फोन Samsung Galaxy M14 5G को कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च किया है। Galaxy M14 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6000एमएएच की बड़ी बैटरी है जिसे लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Galaxy M14 5G को भारत में 5nm Exynos 1330 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। Samsung Galaxy M14 5G को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। Samsung Galaxy M14 5G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,490 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,990 रुपये रखी गई है। आइए Samsung Galaxy M14 5G का रिव्यू जानते हैं और कैमरा सैंपल देखते हैं...
Samsung Galaxy M14 5G Review: डिजाइन

Samsung Galaxy M14 एक कर्व्ड डिजाइन वाला फोन है। बैक पैनल की फिनिशिंग ग्लास जैसी है। आमतौर पर अब सैमसंग के सभी फोन की डिजाइन Galaxy S23 सीरीज जैसी हो रही है लेकिन Galaxy M14 के साथ ऐसा नहीं है। रियर कैमरा बंप के लिए ज्यादा जगह को बर्बाद नहीं किया गया है। फोन के किनारे कर्व्ड हैं। बैक पैनल काफी रिफ्लेक्ट करता है और स्लिप भी करता है। बॉडी प्लास्टिक की है।

बैक पैनल काफी ग्लॉसी है। फोन में नीचे की ओर हेडफोन जैक, टाईप-सी पोर्ट और सिंगल स्पीकर ग्रिल मिलता है। सभी बटन राइट में हैं और लेफ्ट में ऊपर की ओर सिम कार्ड ट्रे है। फोन के साथ बॉक्स में सिर्फ टाईप-सी केबल मिलता है। चार्जर आपको अलग से खरीदना होगा। Galaxy M14 को बेरी ब्लू, डार्क ब्लू और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है। रिव्यू के लिए हमारे पास बेरी ब्लू कलर था। ओवरऑल 15,000 रुपये की रेंज में Galaxy M14 एक अच्छी डिजाइन वाला फोन कहा जाएगा।
Samsung Galaxy M14 5G Review: डिस्प्ले

Galaxy M14 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, हालांकि यह एमोलेड डिस्प्ले नहीं है लेकिन कलर्स पंची हैं। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले के साथ थोड़ा बेजल भी मिलता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी है। डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो देखने में परेशान नहीं करता है। सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग के दौरान भी स्क्रीन पर कोई ग्लीच नहीं आता है। सीधी धूप में थोड़ी दिक्कत होती है, क्योंकि डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस महज 419 है। इसे Wideline L1 का सपोर्ट मिला है तो आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के एचडी वीडियो आराम से देख सकते हैं। डेली यूज में स्क्रीन को लेकर कोई समस्या नहीं है।
- Moto G13 review: 10 हजार रुपये से कम में एक अच्छा स्मार्टफोन, टाईप-सी पोर्ट से लेकर Dolby स्पीकर तक मिलता है
- Poco C51 Review: 8 हजार रुपये के बजट में एक मजबूत स्मार्टफोन
- Samsung Galaxy A34 5G Review: प्रीमियम डिजाइन और OIS कैमरे वाला फोन! क्या आपके लिए है बेस्ट?
- रील्स और कंटेंट क्रिएटर के लिए परफेक्ट फोन, कीमत भी कम