iPhone 15 Pro Max Review: क्या खास है एपल के इस नए आईफोन में, कैमरा सैंपल भी देखें
iPhone 15 Pro Max को हमने एक हफ्ते तक इस्तेमाल किया है। iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल असेंबल इन इंडिया हैं। iPhone 15 के प्रो मॉडल को पहली भारत में असेंबल किया गया है..आइए iPhone 15 Pro Max का रिव्यू करते हैं

विस्तार
एपल ने इस बार भी चार नए आईफोन पेश किए हैं जिनमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। इस बार नए आईफोन को कई सारे बदलाव के साथ पेश किया है जिनमें टाईप-सी पोर्ट से लेकर टाइटेनियम बॉडी और सभी iPhone 15 मॉडल के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। iPhone 15 Pro के दोनों मॉडल को A17 बायोनिक चिपसेट के साथ पेश किया गया है और पुराने साइलेंट बटन को हटाकर नया एक्शन बटन दिया गया है। iPhone 15 Pro Max को हमने एक हफ्ते तक इस्तेमाल किया है और कुछ तस्वीरें भी क्लिक की है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि iPhone 15 Pro Max पहले वाले वर्जन से कितना अलग है। इस रिव्यू में हम कुछ कैमरा सैंपल भी देखेंगे....
iPhone 15 Pro Max Review: स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले-
6.7 इंच XDR OLED, अलवेज ऑन डिस्प्लेरिफ्रेश रेट-120Hzपीक ब्राइटनेस-2000 निट्सप्रोसेसर-A17 Proस्टोरेज-256GB, 512GB, 1TBरियर कैमरा-48MP + 12MP + 12MPफ्रंट कैमरा-12MPबॉडी मैटेरियल-फ्रंट में सेरेमिक शील्ड, बैक पैनल ग्लास का है मैटे फिनिश के साथकलर्स-ब्लैक टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम, नेचुरल टाइटेनियमआईपी रेटिंग-IP68कीमत-शुरुआती प्राइस 1,59,999 रुपये (256GB)
iPhone 15 Pro Max Review: डिजाइन और डिस्प्ले

iPhone 15 Pro Max की डिस्प्ले पहले के मुकाबले स्मूथ और फास्ट है। डिस्प्ले के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर मिलता है। इसके अलावा डिस्प्ले के साथ एचडीआर का भी सपोर्ट है और डॉल्बी विजन भी मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है तो कड़ी धूप में भी परेशानी नहीं होती है। पहले की तरह इस बार भी डायनेमिक आईलैंड मिलता है लेकिन नया डायनेमिक पहले के मुकाबले बेहतर है, क्योंकि इसमें अब अधिक कंटेंट का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और प्रो-मोशन सपोर्ट के साथ आता है।

डिस्प्ले का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 20,00,000:1 है। iPhone 15 Pro Max का कुल वजन 221 ग्राम है। बता दें कि iPhone 14 Pro Max का वजन 226 ग्राम था। फोन की बॉडी ग्रेड-5 टाइटेनियम की है। इसी टाइटेनियम का इस्तेमाल नासा के मार्स रोवर में किया गया है। बैक पैनल और फ्रंट में सेरेमिक शील्ड के साथ ग्लास बॉडी मिलती है। फोन के किनारे थोड़े से कर्व हैं। नीचे की ओर दो स्पीकर ग्रिल और टाईप-सी पोर्ट मिलता है।

iPhone 15 Pro के दोनों मॉडल के साथ आईकॉनिक साइलेंट बटन हटा दिया गया है। इसकी जगह नया एक्शन बटन दिया गया है। नए एक्शन बटन की मदद से फोन को साइलेंट करने के अलावा फ्लाइट मोड जैसे कई सारे काम किए जा सकेंगे। एक्शन बटन के काम को आप सेटिंग में जाकर खुद तय कर सकते हैं। टाइटेनियम बॉडी का फील अलग ही है। इसका अंदाजा आपको फोन को हाथ में लेते ही लग जाएगा। फोन का लुक और फिनिश प्रीमियम है। नए फोन के साथ कंपनी ने इस बार नेचुरल लेदर से लेकर सिलिकॉन तक के कवर पेश किए हैं।
- OTT: Netflix के बाद अब इस पॉपुलर ओटीटी प्लेटफार्म ने बंद की पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा, जानें कारण
- iPhone 15 Series: नए आईफोन में हर रोज आ रही है परेशानी, अब तक सामने आईं ये पांच दिक्कतें
- iPhone 15: एपल ने बताया क्यों गर्म हो रहा है आईफोन 15, टाइप-सी से जुड़ा है पूरा मामला
- ChatGPT डेवलपर OpenAI बनाएगा अपना खुद का AI स्मार्टफोन?