Infinix S5 Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगी 4,000mAh की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 06 Mar 2020 04:25 PM IST
सार

Infinix S5 Pro भारत में हुआ लॉन्चयूजर्स को मिला पॉप-अप सेल्फी कैमराकंपनी ने इस फोन के रियर में तीन कैमरे दिए है

Infinix S5 Pro Launch In India with pop up selfie camera know price and specs
Infinix S5 Pro - फोटो : phonechorridor / twitter

    विस्तार

    हॉन्ग-कॉन्ग की टेक कंपनी इनफिनिक्स (Infinix) ने लंबे समय से चर्चा में बने एस5 प्रो (Infinix S5 Pro) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा, दमदार बैटरी और मिड रेंज वाला प्रोसेसर मिला है। इसके अलावा इस फोन में गेमिंग लवर्स के लिए दमदार डिस्प्ले भी दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले एस 5 लाइट और नोट 5 मिलान जैसे स्मार्टफोन बाजार में उतार चुकी है। तो आइए जानते हैं इनफिनिक्स एस 5 प्रो की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    कंपनी ने इनफिनिक्स एस 5 प्रो के चार जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी है। इस फोन की सेल 13 मार्च से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी। वहीं, यह फोन ग्राहकों के लिए फॉरेस्ट ग्रीन और वॉयलेट कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

    कंपनी ने इस फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2220 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो पी 35 एसओसी और चार जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें