इनफिनिक्स ने भारत में लॉन्च किया बजट फोन Infinix Note 12i, कीमत 10 हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Jan 2023 04:04 PM IST
सार

Infinix Note 12i में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS और USB टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Infinix Note 12i launched in India With Mediatek Helio G85 SoC Price and Specifications
Infinix Note 12i - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपने एक नए और बजट फोन Infinix Note 12i को लॉन्च कर दिया है। Infinix Note 12i में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Infinix Note 12i में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है।

    Infinix Note 12i की कीमत

    Infinix Note 12i की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है और इसे एक ही स्टोरेज और रैम वेरियंट में पेश किया गया है। फोन को फोर्स ब्लैक और मेटावर्स ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 30 जनवरी से फ्लिपकार्ट से होगी।

    विज्ञापन

    Infinix Note 12i में एंड्रॉयड 12 के साथ कंपनी का XOS 12.0 है। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। Infinix Note 12i में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Infinix Note 12i का कैमरा

    इनफिनिक्स के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.6 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा लेंस QVGA है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसके साथ भी डुअल LED फ्लैश लाइट है। कैमरे के साथ कई सारे मोड्स मिलेंगे।

    Infinix Note 12i की बैटरी

    Infinix Note 12i में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS और USB टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें