BSNL IPTV: बीएसएनएल ने लॉन्च की इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन, बिना सेट-टॉप बॉक्स देख सकेंगे 1000 टीवी चैनल्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 25 Jan 2023 02:20 PM IST
सार

IPTV की सर्विस सिटी ऑनलाइन मीडिया के स्वामित्व वाले Ulka TV ब्रांड के तहत प्रदान की जाएंगी। फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों को आईपीटीवी की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
BSNL IPTV Service Launched In India Free TV Channels to Broadband Customer Bina Set Top Box Dekh Payenge
BSNL - फोटो : BSNL

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने IPTV (इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन) सर्विस को लॉन्च कर दिया है। BSNL ने इसके लिए सिटी ऑनलाइन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है। IPTV की सर्विस सिटी ऑनलाइन मीडिया के स्वामित्व वाले Ulka TV ब्रांड के तहत प्रदान की जाएंगी। फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों को आईपीटीवी की सुविधा मिलेगी। यानी BSNL के ग्राहकों को अब टीवी और ब्रॉडबैंड के लिए अलग-अलग कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, IPTV सर्विस की मदद से 1000 से ज्यादा TV चैनल्स को बिना सेट-टॉप बॉक्स के देखा जा सकेगा। इसके लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन का होना जरूरी है। वहीं कंपनी के अनुसार, ग्राहकों को टीवी और ब्रॉडबैंड के लिए अलग-अलग कनेक्शन लेने की की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि कंपनी ने अब तक इन चैनलों की जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: एयरटेल ने दिया झटका! बेसिक टैरिफ प्लान की कीमत 57% बढ़ाई, अब कम से कम इतने रुपये से करना होगा रिचार्ज

    फिलहाल इस सर्विस को आंध्र प्रदेश (एपी) सर्कल के ग्राहकों के लिए जारी किया गया है। ग्राहकों अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ 1000+ टीवी चैनलों को लाइव देख सकेंगे। बीएसएनएल के नए और पुराने दोनों यूजर्स इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    IPTV यानी इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन एक ऑनलाइन टीवी सर्विस है। आईपीटीवी का लाभ यह है कि आप टीवी और स्मार्टफोन दोनों पर कंटेंट/लाइव टीवी चैनलों को स्ट्रीम कर सकते हैं। IPTV की सर्विस सिटी ऑनलाइन मीडिया के स्वामित्व वाले Ulka TV ब्रांड के तहत प्रदान की जाएंगी। Ulka TV के पास मोबाइल और टीवी के लिए अलग-अलग एप्लिकेशन हैं, ताकि ग्राहक अलग-अलग डिवाइस पर कंटेंट देख सकें।

    ये भी पढ़ें: 5G In india: ड्रग्स की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग में हो सकता है 5G का गलत इस्तेमाल, पुलिस अफसरों ने जताई आशंका

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें